RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)24 मई। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आज कलेक्ट्रेट के जिला परिषद, रसद विभाग, अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति, कोष कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न अनुभागों सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा है कि वह अपने-अपने कार्यालय में समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर कार्यों को संपादित करें। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, ई फाईल पर कार्य करने, अस्त-व्यस्त फाइलों एवं सामान को व्यवस्थित करने, कार्यालय की सामान्य व्यवस्था सुचारू रखने, फाइलों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा की अधिकारी, कर्मचारी राहत के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मण्डोवरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र पुरोहित सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती के अभूतपूर्व योगदान के सम्मान में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रदेखर सिंह की 16 वी पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

दरभंगा: गणतंत्र दिवस पर झाँकी को लेकर डीडीसी ने की बैठक।

rktvnews

एनसीपीसीआर ने पॉक्सो कानून की धारा 39 के अंतर्गत सहायक व्यक्ति के संबंध में आदर्श दिशानिर्देशों के मसौदे पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए परामर्श बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment