RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन का किया अवलोकन।

नया झारखंड भवन दिल्ली के केंद्र में होने से बढ़ेगी सुगमता:मुख्यमंत्री

नई दिल्ली/19 फरवरी। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इस समय दिल्ली दौरे पर है। जहां रविवार को उन्होंने बन रहे झारखंड भवन का अवलोकन किया। दिल्ली के केंद्र बिंदु कनॉट प्लेस में बन रहे नए झारखंड भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अभी झारखंड भवन वसंत विहार में अवस्थित है। नए भवन को केंद्र में होने से सभी लोगो के लिए सुगमता बढ़ जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत समय से झारखंड भवन को दिल्ली के केंद्र में होने की आवश्यकता थी। अब ये आवश्यकता पूरी हो रही है। नया झारखंड भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। हमें आशा है जल्द ही इसको क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्य स्थानिक आयुक्त के श्रीनिवासन और झारखंड भवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 जनवरी 25

rktvnews

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव!बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दे : देवनानी

rktvnews

संभल : देश को कौन जला रहा है?

rktvnews

बदल रहा है बिहार उद्योग के मामले में बिहार में हो रहा सैकड़ों फैक्ट्रियों का निर्माण: उद्योगपति अजय सिंह

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में किया गया आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन! शिविर में 6179 आवेदन प्राप्त हुएं, 2531 आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

डेंगू नियंत्रण में कोताही की तो खैर नहीं: डा. आर राजेश

rktvnews

Leave a Comment