RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

15 अगस्त को किया जायेगा 2 लाख 13778 पौधारोपण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 11 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति के अंतर्गत 15 अगस्त को लगाए जाने वाले 2 लाख 13778 पौधे लगाए जाने के संबंध से जनपद के समस्त अधिकारीयों को निर्देशित किया उन्होंने कहा जो पूर्व में पौधे लगाएंगे उनकी टैगिंग नही करने पर नाराजगी व्यक्त की ।
जनपद बागपत में 213789 पौधे रोपित किए जाने हैं जिससे धरती को हरा श्रृंगार के रूप में सजाया जाए ,जन आंदोलन के रूप में प्रत्येक जनपद में मनाए जाने का कार्य 15 अगस्त 2023 को 213789 पौधे लगाए जाएंगे उन्होंने कहा जिन विभागों को वन विभाग द्वारा जो लक्ष्य दिया गया है उन सभी की जियो टैगिंग की जाए कोई भी विभाग वृक्षारोपण में अपनी उदासीनता ना दिखाएं कार्य को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता के साथ करें ।
वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष बागपत जनपद का लक्ष्य 213789पौध रोपण का है। जिसमे 24 विभागों को उनके लक्ष्य के बारे में बताया गया। इनमें सर्वाधिक लक्ष्य वाले विभागों में ग्राम्य विकास विभाग (97771), वन विभाग (32006). कृषि विभाग (19294), उधान विभाग (11825) राजस्व विभाग (8091) पंचायती राज्य विभाग (9816). पर्यावरण विभाग ( 4979), उच्च शिक्षा (3238) नगर विकास विभाग (3112) शामिल है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पेस के अनुसार पौधे लगाए जाएं जिसमें 22 जुलाई को 1166709 पौधे लगाए गए, तथा 15 अगस्त को 213789 पौधे लगाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने सभी मुख्य विभागों को वसुधा वंदन के अंतर्गत अमृत वाटिका की स्थापना करने के निर्देश दिए जिसमे 75 पौधे लगाएं जाएंगे और उनकी देखभाल भी अबश्य करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत कुमार सेठ ,समस्त समस्त एसडीएम जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया।

rktvnews

राजस्थान:कॉनफेड की 39वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित।

rktvnews

दुमका:एमएसएमई इकाइयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

देवघर:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

छत्तीसगढ : राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहना।

rktvnews

दुमका:एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तरीय टीमों का गठन।

rktvnews

Leave a Comment