RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्र की भाजपा सरकार में रोजगार की स्थितियों पर यंग इंडिया चार्टर 2024 की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 18-19 फरवरी को जनमत संग्रह करने की घोषणा की गई।

यंग – इंडिया की होगा रैली, 28 फरवरी को दिल्ली चलो :आइसा (आरवाईए)

18-19 फरवरी को रोजगार के सवाल पर आरवाईए करेगा यंग इंडिया जनमत संग्रह: शिवप्रकाश रंजन

आरा/भोजपुर 15 फरवरी।आज भाकापा माले जिला कार्यालय मे आइसा-आरवाइए ने प्रेस कॉन्फ्रेस आयोजित की , प्रेस कॉन्फ्रेस को आरवाइए के राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार, जिला सचिव विकाश कुमार,आरवाइए के जिला अध्यक्ष निरंजन केसरी,विशाल कुमार,जयशंकर,रौशन कुशवाहा,आरवाइए मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता ने सम्बोधित किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के नेताओं ने कहा कि पिछले दस साल के मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है. नौकरियों के 30 लाख से ज्यादा खाली पदों को दस साल में नहीं भरा गया और ऊपर से पहले से मौजूद पदों को ख़त्म भी किया गया। भारतीय रेलवे में 3 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं लेकिन मोदी सरकार की इसे भरने में कोई रूचि नहीं है. रेलवे को नीलामी के बाज़ार में रख दिया गया है. ट्रेन, स्टेशन, प्लेटफार्म, रूट, स्टेडियम, स्कूल बेचे जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर ठेकाकरण किया जा रहा है।
100 से ज्यादा सरकारी कंपनियों का शेयर बेच दिया गया जिससे नौजवानों की नौकरियां तो प्रभावित हुई ही साथ ही साथ देश की आमदनी भी प्रभावित हुई. सेना में अग्निपथ योजना लाकर बहाली को ठेका पर कर नौजवानों के भविष्य पर बुल्डोजर चलाया गया।
जिन नौजवानों के हाथ को काम चाहिए उनके हाथ में तलवार थमा कर मुसलमानों का मोहल्ला दिखा दिया जा रहा है. रोजगार चाहने वाले हाथ में नफरत परोसा जा रहा है और इस दौर को अमृत काल बताया जा रहा है. ऐसे समय में नौजवानों की यह जिम्मेदारी है की वो इस तबाही बर्बादी के खिलाफ बहादुरी से खड़े हों।इसलिए इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) रोजगार की स्थिति पर ‘यंग इंडिया जनमत संग्रह’ करेगी. यह 18-19 फरवरी को जिले के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले नौजवानों, शिक्षित बेरोजगारों के बीच चलाया जाएगा।
नेताओं ने आगे बताया तमाम प्रगतिशील छात्र- युवा संगठनों एवम् आंदोलनों का संयुक्त मंच यंग इंडिया द्वारा आगामी 28 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया’ के नारे के साथ ‘चलो दिल्ली-यंग इंडिया रैली’ का आह्वान किया गया है यह आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा-आरएसएस के नफरती एजेंडे के खिलाफ़ शिक्षा-रोजगार को केंद्रीय मुख्य मुद्दा बनाने का एक साझा प्रयास है।
सभी समान विचारधारा वाले प्रगतिशील, जनवादी संगठनों एवं छात्र-नौजवानों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।
युवा नेताओं ने इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन पर हरियाणा और दिल्ली पुलिस द्वारा ड्रोन के जरिए आंसू बम बरसाए जाने, रबर बुलेट से हमले एवं उनके रास्तों में किले और कंक्रीट की दीवार खड़ा कर देने की घटना की तीव्र निंदा करते हुए किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

Related posts

प्रिय बापट ने ‘अंधेरा’ में इंस्पेक्टर कल्पना के रूप में छोड़ी दमदार छाप।

rktvnews

पटना:कथा-साहित्य आदिकाल से मानव-मन को कर्षित किया है, इसमें कौतूहल और रोमांच के साथ संदेश भी आवश्यक।

rktvnews

उज्जैन:प्रमुख सचिव राजस्व ने ग्राम चंदेसरा का दौरा कर सीमांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

rktvnews

दलित मोर्चा भोजपुर इकाई ने दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

दरभंगा:जिले में एल.पी.जी. गैस को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित।

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने 10वें आयुर्वेद दिवस समारोह से पहले गोवा में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

rktvnews

Leave a Comment