RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:जिले में एल.पी.जी. गैस को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)17 मार्च।प्रेस क्लब दरभंगा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने गैस आपूर्ति एवं होम डिलीवरी व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि मंगलवार से दो गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ कर दी गई है तथा बुधवार से जिले की सभी गैस एजेंसियों द्वारा यह सेवा पूर्ण रूप से शुरू कर दी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति अब सीधे उनके घर तक सुनिश्चित हो सकेगी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दरभंगा जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है तथा उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति हेतु लगभग 45 दिनों का चक्र निर्धारित है,जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि लगभग 25 दिनों की है। बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को एक से दो दिनों के भीतर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण संबंधित गैस एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है,ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक होकर अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में आपूर्ति की समुचित व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से छापेमारी अभियान भी चलाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 17 मार्च को 8166 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 13385 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं।
दरभंगा जिला में 18 मार्च 2026 को 12005 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 25390 गैस सिलेंडर 18 मार्च को वितरण होने की संभावना है* ।
एलपीजी गैस का जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के उप निदेशक सत्येंद्र प्रसाद भी उपस्थित थे।

Related posts

महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र बनेगा सुदृढ:जिला जज

rktvnews

भोजपुर:माइक्रो-फाइनेंस का कर्ज बना महिलाओं के गले की फांस : मीना तिवारी

rktvnews

चतरा:जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रामनवमी हेट स्पीच केस: गुजरात कोर्ट ने काजल हिंदुस्तानी को जमानत दी।

rktvnews

गोपालगंज:निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के गतिविधियों के संदर्भ में बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश के 13 जिलों मे कृषि-बागवानी को नई करवट देगी ईआरसीपी परियोजना -कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री

rktvnews

Leave a Comment