RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दलित मोर्चा भोजपुर इकाई ने दिया एक दिवसीय धरना।

आरा/ भोजपुर 21 जुलाई। आज दलित मोर्चा भोजपुर द्वारा बेलवनिया के दलित नटो के साथ हुए मारपीट ,लूट एवं आगलगी के विरुद्ध जिलाधिकारी भोजपुर के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। संगठन द्वारा 5 सूत्री मांग को लेकर जिलाधिकारी के पास धरना हुआ। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष गोरख नाथ अकेला ने व संचालन प्रवक्ता ललन प्रसाद नट ने किया।
धरना को सम्बोधित करते हुये अकेला ने कहा कि 14 जुलाई को बेलवनिया गाँव के 50 घर नट महादलितों की दर्जनों महिलाओं के साथ वही के यादव परिवार के द्वारा मारपीट,लूट पाट तथा आगलगी की घटना की गई, जातीय सम्बोधन करते हुए गली दी गई साथ ही 14 साल कि लड़की के साथ छेड़खानी की गई जिसकी लिखित शिकायत थाना बिहिया मे दी गई है लेकिन अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई, जो सरा सर नाइंसाफी है।उन्होंने कहा की इससे साफ जाहिर होता है कि यहां क़ानून का राज नहीं है,अतः जल्द से जल्द प्राथमिकी दर्ज किया जाए एवं दोषियो को पकड़ कर जेल मे डाला जाए चाहे वह किसी भी जाति का हो।
आगे प्रवक्ता ललन प्रसाद ने कहा कि लापरवाही के दोषी थाना प्रभारी बिहिया को निलंबित किया जाए।प्रति व्यक्ति 4लाख रुपया मुआवजा दिया जाय, एवं सुरक्षा की गारंटी की जाए।नाबालिग लड़की के साथ हुये छेड़खानी के लिए पौक्सो धारा मे प्राथमिकी दर्ज किया जाए।
धरना को सम्बोधित करने वालों मे शम्भु राठौर, विनय कुमार राम, भुआर नट, उमरावती देवी, सोनी देवी, जगजीवन राम,विनोद नट, सलेस नट, राजेंद्र प्रसाद, आदि मुख्य रूपये से शामिल थे।

Related posts

समस्याओं से जूझता भारतीय गणतंत्र।

rktvnews

केंद्रीय बजट 2024-25’ की तैयारियों का अंतिम चरण आज नई दिल्ली में ‘पारंपरिक हलवा समारोह’ के साथ शुरू हुआ।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को एक नामांकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रोश हशनाह के अवसर पर दुनिया भर के यहूदी लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना है : जिला पदाधिकारी

rktvnews

स्किल इंडिया ने संसद की नई इमारत परियोजना से जुड़े 910 बढ़इयों को प्रमाण पत्र दिया।

rktvnews

Leave a Comment