RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई।

नई दिल्ली/ 15 फरवरी।आसियान के महासचिव महामहिम डॉ. काओ किम होर्न के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा से भेंट की।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत करते हुए भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप अपनी विदेश नीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ अपने संबंधों को महत्व देने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। केंद्रीय मंत्री ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए वर्तमान आसियान-भारत संबंधों को और मज़बूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उल्लेखनीय है कि भारत का नियमित रूप से आसियान-भारत कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होना इस वचनबद्धता की पुष्टि करता है कि भारत और आसियान खाद्य सुरक्षा सहित आपसी हितों के मुद्दों पर मिलकर कार्य करना जारी रखेंगे। इस संदर्भ में आसियान-भारत मिलेट महोत्सव के सफल आयोजन का स्मरण करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने मिलेट को मुख्यधारा में लाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता का उल्लेख किया। केंद्रीय मंत्री ने आईसीएआर के विभिन्न संस्थानों में कटाई के पश्चात कृषि सहित आसियान सदस्य देशों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी घोषणा की।
आसियान महासचिव डॉ. काओ किम होर्न ने आसियान-भारत प्रारूप के तहत कृषि सहयोग पर भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कृषि उत्पादों, सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों, विनिमय कार्यक्रमों, जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों पर कार्य का विस्तार करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि भारत और आसियान संयुक्त रूप से स्थायी कृषि, कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर सकते हैं और इन चुनौतियों से निपटने में भारत की विशेषज्ञता और वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग करके आसियान सदस्य देशों में कृषक समुदाय को लाभ पहुंचाने के लिए हानिकारक कृषि रसायनों में कमी लाई जा सकती है।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री ने सामान्य रूप से भारत-आसियान साझेदारी को मजबूत करते हुए इसका विस्तार करने और विशेष रूप से कृषि पर सहयोग के लिए भारत के निरंतर समर्थन की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Related posts

उड़े तिरंगा बीच नभ।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी, जोधपुर ने “एआई के उपयोग से 5जी और उससे आगे के नेटवर्क में स्वचालित सेवा प्रबंधन” के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

चतरा के ऐतिहासिक स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण : उपायुक्त

rktvnews

महिला कॉलेज,आरा में संग्रहालय एवं अभिलेखागार का ऐतिहासिक महत्व पर गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पौड़ी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का किया स्थलीय निरीक्षण,प्रभावितों से मिल जाना हाल।

rktvnews

Leave a Comment