RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:प्रमुख सचिव राजस्व ने ग्राम चंदेसरा का दौरा कर सीमांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)29 जून ।मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश अनुसार राजस्व प्रकरणों सीमांकन, बटांकन, नामांतरण आदि का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रमुख सचिव राजस्व श्री निकुंज श्रीवास्तव द्वारा जिले के ग्राम चंदेसरा का भ्रमण कर अपने समक्ष सीमांकन करवाया गया। उन्होंने निर्देश दिये कि सीमांकन प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण किया जाये। फसल गिरदावरी, सीमांकन, बटांकन, नामांतरण में ड्रोन, रोवर, डिजिटल मेपिंग व पीएम किसान एप आदि आधुनिक तकनीकों का उपयोग राजस्व प्रकरणों में किया जाये। इसी के साथ उन्होंने निर्देश दिये कि डिजिटल मेप व फिजिकल मेप का मिलान किया जाये। पटवारियों को सीमांकन प्रकरणों में शीघ्रता लाने के लिये प्रत्येक ब्लॉक पर रोवर उपलब्ध कराया जायेगा।
भ्रमण के दौरान अपर सचिव राजस्व अनुभा श्रीवास्तव, संभागायुक्त संजय गुप्ता, उपायुक्त रंजीत कुमार, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, अपर कलेक्टर एमएस कवचे, एसडीएम उज्जैन ग्रामीण अर्थ जैन आदि मौजूद थे।

Related posts

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन को ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 फ़रवरी 25

rktvnews

मां की हत्या में पुत्र गिरफ्तार!मामला करनामेपुर ओपी थाने क्षेत्र का।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सांसदगण से की रात्रिभोज पर मुलाकात, प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा।

rktvnews

23 देशों के 75 प्रतिनिधियों ने आईईवीपी कार्यक्रम के तहत 6 राज्यों में मतदान प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

rktvnews

भोपाल:अंतरिक्ष उपलब्धियां और सफलताएँ देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment