RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

बक्सर: 6 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

बक्सर/बिहार 03 फरवरी।जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बिहार सरकार, श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में दिनांक 06 फरवरी 2024 को संयुक्त श्रम भवन बक्सर जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बक्सर के परिसर में अवस्थित है, में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा। रोजगार शिविर में दिनांक 06 फरवरी 2024 को WELKAROO INTERNATIONAL PVT LTD. के द्वारा भाग लिया जायेगा। जिसकी उम्र सीमा का निर्धारण 18-36 वर्ष किया गया है। नियोक्ता के द्वारा मैट्रिक, आई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा योग्यताधारी युवक को JUNIOR OPERATOR AND TRAINEE OPERATOR के पद पर नियुक्ति की जायेगी। नियोक्ता के द्वारा कुल 28 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गयी है। नियोक्ता के द्वारा वेतन CTC 20000-21900 (IN HAND-14883-15764) OTHER BENEFITS- EPF/ESIC/BONUS AND GRATUITY प्रति महीना दर्शाया गया है। कार्य स्थल COIMBATORE (TAMIL NADU) एवं VAPI (GUJRAT) है।
जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया है कि वे दिनांक 06 फरवरी 2024 को जिला नियोजनालय बक्सर में सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा, मैट्रिक, इंटर एवं आई0टी0आई0/डिप्लोमा के प्रमाण पत्र होना चाहिए। जिला नियोजनालय बक्सर में आकर अवसर का लाभ उठा सकते है। कार्य स्थल पर ही एन0सी0एस0 पर निःशुल्क निबंधन किया जायेगा।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

भाकपा-माले ने रामनरेश राम की 13 वीं बरसी को संकल्प दिवस के रूप में मनाया।

rktvnews

भोजपुर:संतोष पाठक के भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर भोजपुर भाजपा मे उल्लास।

rktvnews

चतरा:सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों में आये छात्र छात्राओं को ऑन स्पॉट साइकिल क्रय की राशि दी जा रही है।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी।

rktvnews

जयपुर:आमजन के आशियाने का सपना साकार करना रहेगी प्राथमिकता:आवासन आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment