RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

ऑनलाइन माध्यम से जुड़े अधिकारी को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

दूर दराज से गरीब लाभुक बहुत ही उम्मीद से अपने मामले को लेकर कार्यालय पहुंचते है।

कार्यालय में मिलने आए लाभुकों के साथ अभद्रता बर्दास्त नहीं:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखंड 03 फरवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान द्वारा जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी गई।
उक्त जनता दरबार में चतरा प्रखंड के ग्राम रामटुंडा का रहने वाला एक दिव्यांग व्यक्ति ने आवेदन के माध्यम से बताया कि मैं राजस्थान के झुनझुन जिले में क्रेशर में काम करता था। वहीं मेरा हाथ क्रेशर में काम करने के दौरान कबर गया। जिसके कारण मैं शारीरिक रूप से आपाहिज हो चुका हूं। घर में आर्थिक आय का माध्यम मैं ही था। आज काम नहीं कर पाने के कारण काफी दिक्कत और परेशानी का सामना मेरे परिवार को करना पर रहा है। घर में पेट भरने हेतु राशन तक उपलब्ध नहीं है। इस पर उपायुक्त ने आवेदन का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारी को नियमानुसार मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार प्रधान मंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित, आपूर्ति, भूमि विवाद, सामाज कल्याण समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों के समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया।
वहीं उपायुक्त ने उक्त आयोजित जनता दरबार के दौरान जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक कर कहा सभी पदाधिकारी यह ध्यान देंगे कि प्रखंड या जिला मुख्यालय में स्थित कार्यालयों में अगर कोई आमजन समस्याओं को लेकर आते हैं तो इसका निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करें। यह भी ध्यान रखा जाय की दूर दराज से गरीब लाभुक बहुत ही उम्मीद से अपने मामले को लेकर कार्यालय पहुंचते है। आगे उन्होंने कहा कि प्रायः यह शिकायत प्राप्त होती है कि किसी कार्य या शिकायत के लिए लाभुक अगर प्रखंड या जिला मुख्यालय में स्थित कार्यालय आते हैं तो उनके साथ कर्मी/अधिकारी अभद्रता से पेश आते हैं। इस तरह के कार्यशैली में सुधार कर लें अन्यथा नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

मोतिहारी:चुनाव ड्यूटी के दौरान मृत कर्मियों के परिजनों को दी गई अनुग्रह अनुदान की राशि।

rktvnews

09 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:प्रो कनकलता बनी महाराजा कॉलेज की प्राचार्या।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल राजेन्द्र स्टेडियम में माननीय प्रभारी मंत्री, सारण करेंगे ध्वजारोहण।

rktvnews

सारण:नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 03 में मुहल्ला सभा का आयोजन।

rktvnews

महिला कालेज में नवनियुक्त अतिथि शिक्षकों का हुआ स्वागत!शिक्षण कार्य में निष्ठा और ईमानदारी बरतें:प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment