RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चतरा:सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों में आये छात्र छात्राओं को ऑन स्पॉट साइकिल क्रय की राशि दी जा रही है।

चतरा/झारखंड 12 दिसंबर।झारखंड सरकार अन्तर्गत सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत्त छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य और उनके सपने साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।स्कूली बच्चों को उनके घर एवं विद्यालय के बीच दूरी कम हो और सुगमता के साथ कम समय मे वे स्कूल पहुंच जाएं इसके लिए राज्य सरकार उन्हें साइकिल दे रही है।बगैर बिचौलिये के स्वयं वे साइकिल खरीद सकें इसके लिए डी बी टी के माध्यम से उनके खाते में ही राशि दी जा रही है।
इसी क्रम में चतरा जिले के छात्र छात्राओं को भी गत *वितीय वर्ष 2020-21 में 8095* लोगों को राशि दी गयी, *2021-22 में 9130* छात्र छात्राओं को राशि भुगतान बैंकों के स्तर से प्रक्रियाधीन है वहीं *2022-23 में 13828* लोगों साइकिल खरीदने के लिए राशि दी जा रही है।
वर्तमान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरों में आये छात्र छात्राओं को ऑन स्पॉट साइकिल क्रय की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी अभिवावक और प्रधानाचार्यों को संयुक्त रूप से पत्र जारी कर निदेश जारी किया है कि वे जल्द से जल्द दी गयी राशि से साइकिल क्रय करें।

Related posts

देहरादून:अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन।

rktvnews

भाकपा माले भलुहीपुर -मिराचक मे स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने तथा गरीबों को बुनियादी सुविधा बहाल करने की मांग पर मिराचक मे 19 जनवरी को आयोजित करेगा सम्मेलन: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

रांची:राजधानी में पुलिस अधिकारी सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या हाल होगा : संजय सेठ

rktvnews

सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने पुणे स्थित एनएफएआई का दौरा किया और एनएफएचएम की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

22 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चतरा: रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध छापामारी।

rktvnews

Leave a Comment