RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:आमजन के आशियाने का सपना साकार करना रहेगी प्राथमिकता:आवासन आयुक्त

राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त अरविंद पोसवाल ने संभाला पदभार।

अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक लेकर ली विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी।

आवास भवन का किया दौरा, व्यवस्थाओं का लिया निरीक्षण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )02 अप्रैल। आमजन के आशियाने के सपने को साकार करना आवासन मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह कहना है आवासन आयुक्त अरविंद पोसवाल का।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरविंद पोसवाल ने गुरुवार को आवासन मंडल के मुख्यालय आवास भवन में आयुक्त का कार्यभार संभाला। उन्होंने मुख्यालय पर पदस्थापित अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक लेकर चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी भी ली।
श्री पोसवाल ने मंडल टीम द्वारा पिछले वर्षों में किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए बधाई दी और इस गति को निरंतर बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आवासन मंडल ने गुणवत्तायुक्त और समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन का विश्वास पाया है। सभी अधिकारिगण इस विश्वास को बरकरार रखें। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ काम करते हुए ही हम आवासन मंडल की हमारा प्रयास-सबको आवास थीम को मजबूत करते हुए आमजन को सुविधा संपन्न और गुणवत्ता युक्त आवास उपलब्ध करा सकते हैं।
आवासन आयुक्त को इससे पूर्व संबंधित अधिकारियों ने प्रदेश और जयपुर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विलंब से चल रही परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से योजना बनाकर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
साथ ही आवासन आयुक्त ने गुरुवार को ही आवास भवन का निरीक्षण किया एवं मुख्यालय के विभिन्न शाखाओं और प्रकोष्ठों में कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इससे पूर्व सचिव गोपाल सिंह ने आयुक्त को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य संपदा अधिकारी अशोक कुमार, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, तेजवीर सिंह मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अतिरिक्त मुख्य अभियंता और आवासीय अभियंता स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: भांजे के जन्म दिन पर लोजपा नेता ने कुष्ठ आश्रम में बांटे खाद्य पदार्थ एवं फल।

rktvnews

भोजपुर की कर्मभूमि से संजय सिंह बने एसटीएफ डीआईजी, बधाईयों का दौर जारी।

rktvnews

भोजपुर:श्रीमद् भागवत कथा श्रवण की दिव्य अनुभूति से भगवान प्राप्त होते है : मधुसूधन जी महाराज

rktvnews

भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचा।

rktvnews

पटना में हुआ भोजपुरी फिल्म युवा नेता का पोस्टर रिलीज।

rktvnews

बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में अब तक 86.32% गणना प्रपत्र प्राप्त किए गए : निर्वाचन आयोग

rktvnews

Leave a Comment