RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला निबंधन परामर्श केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित तीनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बक्सर/बिहार 03 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिला निबंधन परामर्श केंद्र का निरीक्षण एवं संचालित तीनों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला निबंधन परामर्श केंद्र बक्सर में संचालित तीनों योजनाएं यथा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा प्रोग्राम की योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी के द्वारा डीआरसीसी में आए हुए आवेदकों के बात की गई।
केवाईपी सेंटरों के संचालकों के साथ बैठक करने हेतु नोडल पदाधिकारी (कुशल युवा प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता) को निर्देश दिया गया। साथ ही निर्धारित संख्या से कम केवाईपी का प्रशिक्षण कराने वाले केवाईपी संचालकों के संबंध में की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर को देने का निर्देश दिया गया।
मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा प्रोग्राम अंतर्गत आवेदकों की संख्या बढ़ाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार कराने हेतु निर्देश दिया गया।
जिला निबंधन परामर्श केंद्र बक्सर के प्रबंधक को डीआरसीसी में संचालित तीनों योजनाओं में आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु कार्य योजना सहित प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु नोडल पदाधिकारी बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, प्रबंधक, डीआरसीसी एएम को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि किसी भी तरह का आवेदन अपने लॉगिन पर लंबित न रखें।
तीनों नोडल पदाधिकारी को नियमित रूप से तीनों योजनाओं की समीक्षा करने एवं आवेदनों की संख्या बढ़ाने हेतु निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला योजना पदाधिकारी बक्सर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी योजना लेखा शिक्षा विभाग, डीआरसीसी प्रबंधक, सभी एएम एवं डीसीएम उपस्थित थे।

Related posts

आयुर्वेद दिवस देशभर में व्यापक स्तर पर मनाया गया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए आयोजित ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ में 15 आवेदनों की हुई सुनवाई, 9 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 10 मई को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करेंगे।

rktvnews

गढ़वा:प्रशासनिक कारणों से जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने लसाढी में भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के अमर शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोजपुर:विशाल सिंह की शानदार जीत पर पूर्व एमएलसी डा अजय कुमार सिंह ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment