RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के स्थापना दिवस पर कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की संगीतमय संध्या।

पटना/बिहार (डॉ अजय ओझा वरिष्ठ, पत्रकार)03 फरवरी।कायस्थ समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध विश्वस्तरीय कायस्थ संगठन जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) नै अपनी स्थापना के तीन स्वर्णिम वर्ष पूरे कर लिये हैं।इस अवसर पर देशभर में चार दिवसीय कार्यक्रम 01 फरवरी से 04 फरवरी तक आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से 03 फरवरी को संध्या 8:15 से वर्चुअल संगीतमय संध्या का आयोजन किया जा रहा है। संगीतमय कार्यक्रम में सभी कलाकार कायस्थ रत्न मन्ना डे, मुकेश, सोनु निगम, संगीतकार सचिन देव बर्मन, राहुल देव बर्मन, चित्रगुप्त, आनंद-मिलिंद के गाये और संगीतबद्ध गीतों पर प्रस्तुति देंगे। संगीतमय कार्यक्रम फेसबुक लाइव पर भी होगा। संगीतमय कार्यक्रम की परिकल्पना और संयोजन जीकेसी के राष्ट्रीय सचिव सह कला-संस्कृति प्रकोष्ठ प्रभारी दीप श्रेष्ठ और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने तैयार की है। संगीतमय कार्यक्रम को दीप श्रेष्ठ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौमिका श्रीवास्तव होस्ट करेंगी।

Related posts

मणिपुर में नफरती भीड़ द्वारा कुकी महिलाओं पर यौन हमले की भयावह घटना से देश शर्मसार! घटना के जिम्मेवार वीरेंद्र सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दे: माले

rktvnews

दुमका:मुख्यसचिव अलका तिवारी ने शिक्षा विभाग की पत्रिका “सालूक” का किया विमोचन।

rktvnews

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने नई वेबसाइट की शुरुआत की, वेबसाइट (https://trai.gov.in/) पर उपलब्ध है।

rktvnews

दरभंगा:100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

rktvnews

बक्सर: 2 जुलाई को आयुक्त की होने वाली बैठक के पूर्व डीएम ने की पंचायत सरकार भवन एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment