RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:ऋतुराज सिन्हा के सम्मान में निर्दलीय उम्मीदवार सचिन सिन्हा ने किया भाजपा आरा प्रत्याशी का समर्थन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 नवंबर। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और शाहाबाद एवं मगध प्रक्षेत्र के चुनाव प्रभारी ऋतुराज सिन्हा के सम्मान में आरा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कायस्थ जाति के उम्मीदवार सचिन सिन्हा ने भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर का समर्थन कर दिया है। उन्होंने कायस्थ समाज के प्रबुद्ध लोगों की सलाह पर ऋतुराज सिन्हा के चुनाव प्रभारी के रूप में सम्मान करते हुए चुनाव मैदान से हटने का निर्णय लिया और एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह टाइगर का समर्थन करने का फैसला किया. फैसले के बाद आरा पहुंचे ऋतुराज सिन्हा के समक्ष आरा के पकड़ी स्थित मंगलम भवन में उन्होंने अपने को चुनाव से अलग करने की घोषणा की और कहा कि शाहाबाद एवं मगध प्रक्षेत्र की कुल 48 विधानसभा सीटों पर भाजपा ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। ऋतुराज सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के पुत्र हैं और भोजपुर जिले की मिट्टी के लाल हैं। ऋतुराज सिन्हा कायस्थ समाज के सिर मौर्य हैं, मुकुट हैं। ऐसे में सचिन सिन्हा के चुनाव लड़ने से अगर भाजपा को थोड़ा भी क्षति होगी तो उससे ऋतुराज सिन्हा के सम्मान को ठेस पहुंचेगा। ऐसे में सचिन सिन्हा ने ऋतुराज सिन्हा के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए चुनाव से अपने आपको अलग कर लिया है और भाजपा उम्मीदवार का समर्थन कर दिया है। सचिन सिन्हा के भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने और चुनाव मैदान से अलग होने की घोषणा करने के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के साथ साथ यूपी के ज्ञानपुर भदोही के विधायक विपुल दुबे,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मिडिया प्रभारी मनीष प्रभात,रविश श्रीवास्तव,दीपक श्रीवास्तव, विवेक सिंह, राजा साहब, सुधीर श्रीवास्तव, मनी भूषण श्रीवास्तव, संटू लाल,अतुल प्रकाश,ऋषि चौरसिया, राजेश चौबे, डॉ. जितेंद्र शुक्ला सहित कई लोग मौजूद थे।

Related posts

देवघर: 26 वें विश्व दृष्टि दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल ने लोक भवन में श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘प्रज्ञानम्’ एआई चैटबॉट का लोकार्पण किया।

rktvnews

आसाम:मोदी सरकार के शिक्षा सुधार से भारत ‘विश्व गुरु’ बनने की राह पर: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

बागपत:संकोच टूटा, समाधान आया: बागपत बना री-यूज़ेबल पैड मॉडल लागू करने वाला पहला जिला।

rktvnews

शान से निकली बूढ़ी तीज माता की शाही सवारी।

rktvnews

बागपत : प्रभारी मंत्री ने अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment