RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने जिला के भूमि विवादों का निपटारा प्राथमिकता से करने का सख्त निर्देश दिया।

सारण/छपरा 01 सितंबर।आज महीने के प्रथम शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक सारण संयुक्त रूप से जमीन विवाद से संबंधित आयोजित विशेष जनता के दरबार में उपस्थित थे।जिलाधिकारी सारण अमन समीर के द्वारा बताया गया कि प्रायः ऐसा पाया जा रहा है कि भूमि विवाद के कारण विधि-व्यवस्था की समस्या तो होती ही है. साथ ही साथ कई आपराधिक घटनाओं के मूल में भी भूमि विवाद ही होता है। भूमि विवादों के निराकरण हेतु विभागीय निदेशानुसार प्रत्येक थाना पर प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से संबंधी मामलों की सुनवाई अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष के स्तर पर एवं प्रत्येक 15 दिनों पर अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारीगण के स्तर से की जाती है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा भूमि विवाद संबंधी मामलों की मासिक समीक्षा की जाती है। परन्तु यह पाया जा रहा है कि प्रत्येक दिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष भूमि विवाद से संबंधी मामले लगातार आते रहते हैं, जिसमें कुछ गंभीर प्रकृति के जैसे- अवैध कब्जा, अवैध निर्माण, जातिगत हिंसा उत्पन्न कराने वाले, साम्प्रदायिक विवाद फैलाने वाले आदि-आदि होते हैं, जिनका त्वरित निष्पादन करना बहुत ही आवश्यक है। इन्हीं सब वास्तविकताओं के आलोक में जिलाधिकारी सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को मध्याह्न 12.00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निपटारा हेतु जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे।जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस क्रम के आज 01 सितंबर महीने के प्रथम शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जनता दरबार के लिए निर्धारित समय पर जिला के सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष अपने-अपने अनुमण्डल, प्रखंड मुख्यालय के वीडियो क्रॉफेसिंग कक्ष में ऑनलाइन उपस्थित थे। जनता दरबार में आवेदनों की समीक्षा दो श्रेणियों में की गई। विगत माह में सभी माध्यमों से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता के आधार पर वर्गीकृत करते हुए 15 आवेदनों को चिन्हित किया गया ।जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त 10 आवेदन और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त 05 आवेदन शामिल थे। अपर समाहर्त्ता, सारण मो॰ मुमताजआलम सभी आवेदनों के संबंध में पूर्व से संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी स्तर एवं अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष स्तर से कृत कार्रवाई का प्रतिवेदन संकलित करते हुए जनता के दरबार में उपस्थित थे। आज के सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए जिला पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को परिवाद में वर्णित तथ्यों को गंभीरता से जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आयोजित जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा निदेशों के अनुपालन की समीक्षा अपर समाहर्त्ता, सारण द्वारा साप्ताहिक रूप से की जाएगी।

Related posts

भोजपुर:आरा हाउस’ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर अकादमिक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट।

rktvnews

आस्था और इंजीनियरिंग का संगम:उमिया धाम में अदाणी सीमेंट ने रचा सबसे बड़े राफ्ट फाउंडेशन का विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ऋषिकेश में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव-2025’ के समापन समारोह में शामिल हुए।

rktvnews

प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे टंडवा।

rktvnews

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में जे जे कालेज बना उप विजेता।

rktvnews

Leave a Comment