
आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय के कला प्रेक्षागृह में शनिवार को ‘सुरक्षित शनिवार’ के तहत लू से बचाव विषय पर कला गतिविधि आयोजित की गई। इसमें करीब 25 छात्राओं ने चित्र व पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।
विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारती हैं। वहीं संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार ने लू से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी व गणित शिक्षक सुकेश कुमार ने भी कला व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया।
कला शिक्षक रौशन राय के संयोजन में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में किरण कुमारी, रोजी खातून, आयुषी राज, रागिनी वर्मा, सुमन कुमारी सहित अन्य छात्राएं शामिल रहीं।
