RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

खैरागढ़ विश्वविद्यालय के लोकपाल नियुक्त हुए प्रो. डॉ. काशीनाथ तिवारी! छात्र शिकायत निवारण समिति भी गठित।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 30 जनवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार खैरागढ़ विश्वविद्यालय और यहां से जुड़े संस्थानों के विद्यार्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए लोकपाल की नियुक्ति कर दी गई है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ ने लोकपाल के रूप में सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो. डॉ. काशीनाथ तिवारी की नियुक्ति की है।
उल्लेखनीय है कि प्रो. डॉ. तिवारी ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में लंबी अवधि तक सेवाएं दी हैं तथा अधिष्ठाता स्तर पर सेवाएं देते हुए वह कुछ दिन पूर्व सेवानिवृत हुए हैं।
इसी के साथ ही विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (छात्रों की शिकायतों का (निवारण), विनियम, 2019 में निहित प्रावधान के अनुसार विश्वविद्यालय के छात्र शिकायत निवारण समिति का भी गठन किया है। इस समिति में विश्वविद्यालय के नृत्य संकाय की अधिष्ठाता, कुलानुशासक एवं प्रभारी कुलसचिव प्रोफेसर डॉक्टर नीता गहरवार अध्यक्ष होंगी। समिति के सदस्यों के रूप में हिंदी की प्राध्यापक प्रोफेसर डॉक्टर मृदुला शुक्ल, दृश्य कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉक्टर राजन यादव, संगीत संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डॉक्टर नमन दत्त, अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) डॉक्टर देवमाईत मिंज और छात्र प्रतिनिधि के रूप में गायन विभाग के छात्र लक्ष्मीकांत साहू शामिल किए गए हैं।

Related posts

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित किया, साथ ही NCEL के logo, वेबसाइट और brochure का लोकार्पण तथा NCEL सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने एक देसी कट्टा व तीन गोली के साथ तीन को किया गिरफ्तार।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

rktvnews

वित्त वर्ष 2024-25 में जेम के माध्यम से 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा कवरेज मिला।

rktvnews

जिला स्तर पर महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन हेतु साक्षात्कार शुरू!अभ्यार्थियों की समस्या समाधान हेतू कट्रोल रूम स्थापित।

rktvnews

Leave a Comment