RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)20 मार्च। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान उपायुक्त ने देवघर व मधुपुर अनुमंडल अन्तर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पेयजल एवं जल जीवन मिशन अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल आपूर्ति का प्रमाण पत्र के साथ पारदर्शिता और बेहतर निगरानी के लिए जिले के सभी गाँवों हेतु ‘सुजलम आईडी’ बनाने का सख्त निर्देश दिया गया है। इससे जल प्रबंधन और आपूर्ति की रियल-टाइम ट्रैकिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। आगे उपायुक्त ने गर्मी के मौसम को देखते हुए संबंधित कार्यपालक अभियंता को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने खराब पड़े चापाकलों, जलमीनारों की मरम्मत और पाइपलाइन मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा ताकि ग्रामीणों को जल संकट का सामना न करना पड़े। आगे उपायुक्त ने जल संरक्षण की महत्ता को लेकर जिले में वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल स्तर को बनाए रखने के लिए पुराने जल स्रोतों का जीर्णोद्धार और नए संचयन ढांचों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। आगे उपायुक्त ने जिले में शेष बचे आंगनबाड़ी केंद्र व सरकारी स्कूलों में जहाँ पेयजल व्यवस्था नही है वहाँ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर व मधुपुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड समन्वय के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : नवपदस्थापित जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

rktvnews

हिंदी दिवस “क्या कर लोगे?”:सुमन कुमार सिंह

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

गया: इनर व्हील ऑफ गया के सहयोग से निर्मित ट्रैफिक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:बीएसएस कॉलेज बचरी द्वारा मलउर ग्राम में लगा विशेष साप्ताहिक शिविर।

rktvnews

Leave a Comment