RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला स्तर पर महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन हेतु साक्षात्कार शुरू!अभ्यार्थियों की समस्या समाधान हेतू कट्रोल रूम स्थापित।

हनुमानगढ़/राजस्थान 6 सितंबर। महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों के चयन को लेकर जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को संपन्न हुई । जिसकी अध्यक्षता शांति एवं अहिंसा विभाग के जिला संयोजक श्रवण तंवर, जिला सहंसयोजक तरूण विजय ने की। महात्मा गांधी के आदर्शों को समाज में स्थापित करने के लिए महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों की भर्ती के लिए जिला संयोजक श्रवण तंवर ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत का आभार जताया।
जिला संयोजक श्रवण तंवर ने बताया कि शहरी ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर चयन प्रकिया शुरू हो गई है। उपखण्ड स्तर पर साक्षात्कार 6 सितंबर से 14 सिंतबर तक होंगे। इसी सिलसिले ने बुधवार से अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों के सत्यापन और साक्षात्कार का कार्य शुरू हो गया है। तंवर ने कहा कि जिले के अभ्यर्थियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए कट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
जिला सहसंयोजक तरूण विजय ने सभी अभ्यार्थियों से उपखण्ड स्तर पर हो रही चयन प्रकिया में अपने दस्तावेज लेकर उपखण्ड स्तर पर गठित कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा। जिले के कंट्रोल रूम के प्रभारी के तौर पर मनोज बड़सीवाल को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 94600-95441 है । जिला प्रभारी मनोज बड़सीवाल ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की कोई जानकारी, समस्या हो तो कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है। इस बैठक में गुरमीत चंदड़ा रामेश्वर चांवरिया, अश्विनी पारीक, सुमन, राजेश ढाल , पवन वर्मा , रामनिवास किरोड़िवाल इत्यादि उपस्थित रहें।

Related posts

भारतीय वायुसेना ने सी-17 विमान के माध्यम से सूडान से सामरिक बचाव अभियान के तहत लगभग 24 घंटे का नॉन-स्टॉप ऑपरेशन चलाया

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित कर लोकनायक स्व जयप्रकाश नारायण को किया गया नमन।

rktvnews

सारण :30वर्षों के बाद विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारी को उच्चतर वर्ग में किया गया पदोन्नत।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा किसान भवन में खरीफ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:मालती तकनीकी और डॉक्टर पीसी द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment