RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की।

नवादा/बिहार 17 अगस्त।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में महादलित विद्यार्थियों के द्वारा संचालित विभिनन योजनाओं के संबंध में बुधवार को समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित सभी आवासीय विद्यालयों का लागातार और औचक निरीक्षण करना सुनिष्चित करें। जिलाधिकारी ने स्वयं कहा कि मैं भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण करूंगा। उन्होंने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिये कि शैक्षणिक वातावरण और सुरक्षा में कमी नहीं होनी चाहिए। बिहार विकास मिशन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये। सभी छात्रावासों में आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के गाइड लाईन का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। जिले में अभी तीन अम्बेदकर आवासीय विद्यालय कार्यरत हैं। इसके अलावे जननायक कर्पूरी छात्रावास में संचालित है जहां अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का नामांकण है।
बैठक में सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सारण:छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अविलंब दर्ज करवाएं: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 फ़रवरी 25

rktvnews

पूर्वी चंपारण: ‘चलो गांव की ओर’ अंतर्गत उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत मीतली रामपुर में अन्नपूर्णा राशन मॉडल शॉप का किया शुभारंभ।

rktvnews

खैरा बाजार सहार में लगाये गये शिविर में 20 लोगो ने किया रक्तदान:युवा पीड़ित मानवता की सेवा में रक्तदान करते रहे, मैं साथ हूं:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

गढ़वा: यातायात नियमों और सुरक्षा को ले विद्यालय के छात्रों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment