RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बक्सर:मतदाता जागरूकता वैन एवं प्रशिक्षण रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

बक्सर/बिहार 16 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के निमित ई0वी0एम0/वी0वी0पैट0 के बारे में आम जनता को जागरूक करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिलें के सभी विधान सभा क्षेत्रों में 199-ब्रह्मपुर, 200-बक्सर, 201-डुमराँव एवं 202-राजपुर (अ0जा0) चलने वाले मतदाता जागरूकता वैन एवं प्रशिक्षण रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
सभी विधान सभा क्षेत्रों में विस्तृत विवरणी तैयार कर निर्धारित तिथि के अनुसार जिलें के सभी चार विधान सभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर वाहनों का परिचालन कराया जायेगा। सभी ERO एवं AERO को इसकी सूचना दे दी गई है। साथ ही उन्हें इस कार्यक्रम का स्वयं पर्यवेक्षण करने का भी निदेश दिया गया है। जागरूकता रथ के माध्यम से मतदाताओं को ई0वी0एम0/वी0वी0पैट0 के बारे में विस्तृत जानकारी देने हेतु सभी वाहनों में एक-एक मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जो वैन में रखे ई0वी0एम0/वी0वी0पैट0 के माध्यम से आमजनों को मतदान की पूरी प्रक्रिया से अवगत करायेंगे।
उक्त अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के आयोजन को लेकर वैशाली और सारण के डीएम एवं एसपी की उच्वस्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

सारण:दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला दंडाधिकारी के द्वारा दिये गये कई आवश्यक निर्देश।

rktvnews

अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोक थाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र बनेगा सुदृढ:जिला जज

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से एल एन्ड टी के अध्यक्ष एस. एन. सुब्रमण्यम ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment