RK TV News
खबरें
Breaking News

केवी दानापुर कैंट में प्राचार्य की नियुक्ति असंवैधानिक : बिहार राज्य पूर्व नौसैनिक संघ अध्यक्ष पूर्व लेफ़्टिनेंट जेके सिन्हा

केवी दानापुर कैंट में विवादित प्राचार्य की नियुक्ति, नैतिकता और प्रशासन पर उठे सवाल।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)03 फरवरी।केंद्रीय विद्यालय दानापुर कैंट में वर्ष 2023 में नियुक्त प्राचार्य संजीव कुमार सिन्हा को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। इस संबंध में पूर्व नौसैनिक संघ के मीडिया प्रभारी राजेश निराला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि उक्त नियुक्ति को लेकर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने बिहार राज्य पूर्व नौसैनिक संघ के अध्यक्ष पूर्व लेफ़्टिनेंट जेके सिन्हा से मिलकर अपनी बातें रखी तथा बच्चों के भविष्य, विद्यालयी iअनुशासन और नैतिक मूल्यों को लेकर चिंता जताई है।
जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार सिन्हा इससे पहले केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरपुर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्यकाल के दौरान विद्यालय परिसर स्थित कैंटीन से अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री का मामला सामने आया था, जबकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है।
बताया जाता है कि 2 जून 2018 को काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने केवी मुजफ्फरपुर की कैंटीन पर छापेमारी कर रॉयल स्टैग सहित 205 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की थी। छापेमारी के दिन तत्कालीन प्राचार्य के विद्यालय से फरार होने का भी आरोप है। बाद में उन्हें इस मामले में अभियुक्त नामजद किया गया। कुछ समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के बाद उन्होंने पटना उच्च न्यायालय से जमानत प्राप्त की।
केवी मुजफ्फरपुर, केन्द्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, कंकड़बाग, पटना के अंतर्गत आता है, जहां एक उप आयुक्त, सहायक आयुक्तगण तथा एक प्रशासनिक अधिकारी पदस्थ होते हैं। सूत्रों का आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों के नियमित दौरों के बावजूद इस गंभीर प्रकरण में कोई आंतरिक विभागीय जांच नहीं कराई गई। यह भी आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी भीम कुमार ने प्राचार्य को संरक्षण प्रदान किया, जबकि विद्यालय की कानून-व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारी के दायरे में आती है।
अब इसी अधिकारी की दानापुर कैंट जैसे संवेदनशील और प्रतिष्ठित विद्यालय में प्राचार्य के रूप में नियुक्ति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि शराब जैसे गंभीर अपराध में आरोपी/दोषसिद्ध व्यक्ति से विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन और मूल्यों का निर्माण कैसे संभव है।
इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि केवी दानापुर कैंट की प्रशासनिक स्थिति फिलहाल अव्यवस्थित है और विद्यालय का संचालन हड़बड़ी व असंगठित तरीके से हो रहा है, जिससे शैक्षणिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।
इस पूरे मामले पर केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, अभिभावकों और समाज के विभिन्न वर्गों ने मामले की निष्पक्ष जांच और नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related posts

बिहार:फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास, स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पास।

rktvnews

शाहिद कपूर की फ़िल्म ‘देवा’ का प्रीमियर इस शनिवार, 22 नवंबर रात 9 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव सुनील बर्थवाल ने की मुलाकात।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जोड़किया गांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

युवा उधमियो ने भारत में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए रोडमैप पर चर्चा की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अन्तर्गत सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment