RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का एक जीवंत उदाहरण: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली/07 जनवरी।यह कहते हुए कि बढ़ता पर्यटन ‘जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ का ‘जीवित उदाहरण’ है, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि पिछले एक साल में केंद्र शासित प्रदेश में दो करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं।
पीटीआई को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, “और ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि आतंकवाद में कमी आई है। पहले बढ़ते आतंकवाद के कारण ज्यादा पर्यटक कश्मीर नहीं आते थे।”
विपक्ष के इस आरोप का कि सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव के खिलाफ है, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में कई बार स्पष्ट किया है कि चुनाव उचित समय पर होंगे।
चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट के नियम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ”अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश दे दिया है कि सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराए जाएं और गृह मंत्री भी कह चुके हैं। अगर कांग्रेस अभी भी आरोप लगा रही है कि भाजपा चुनाव नहीं करवाना चाहती है, तो अब वह किसकी बात पर यकीन करेंगे?”
उन्होंने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर में पिछली सरकारों ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण क्षेत्र के लोगों को विकास से वंचित रखा था।

Related posts

भोजपुर: भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा रहा आरा रेड क्रॉस सोसायटी।

rktvnews

गिरीडीह:जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : ‘लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश।

rktvnews

146वें एनडीए दीक्षांत समारोह में 205 कैडेटों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई।

rktvnews

राष्ट्रपति से भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और अप्रत्यक्ष कर) के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा:मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत पीड़ितों की राशि अनुदान स्वीकृति हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment