RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20 मार्च।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने गुरुवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाना था। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय समाज का अभिन्न हिस्सा है और उन्हें समान अधिकार व सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की पहचान, प्रमाण पत्र निर्गत करने, ट्रांसजेंडर कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लाभुक इससे जुड़ सकें। बैठक में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। उन्होंने पहचान पत्र बनाने में आ रही कठिनाइयों, रोजगार के अवसरों की कमी तथा सामाजिक भेदभाव जैसी समस्याओं को उठाया। इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया और कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित रूप से इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया, ताकि उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। शिक्षा विभाग को भी निर्देशित किया गया कि ट्रांसजेंडर बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की जाए। अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील की और कहा कि प्रशासन का लक्ष्य एक समावेशी समाज का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिल सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ, सभी बीडीओ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अनुसंधान, नवाचार और विस्तार को मजबूती देने के लिए आईसीएआर और एनडीडीबी के बीच रणनीतिक गठबंधन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 फरवरी 25

rktvnews

भोजपुर:हक दो, वादा निभाओ आंदोलन की तैयारी तेज : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बिहार:मौत की घटना हत्या है? या आत्महत्या ? इसकी निष्पक्ष जांच कर परिजनों को न्याय दिलाए पुलिस प्रशासन: आदित्य

rktvnews

हर संभव प्रयास कर मतदान प्रतिशत बढ़ायें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया कंबल का वितरण।

rktvnews

Leave a Comment