आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून। शुक्रवार को स्थानीय रेड क्रॉस सोसाइटी जिला कार्यालय आरा द्वारा जरूरत मंदों लोगों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की गई है। इसके प्रारंभ होते ही जल से व्याकुल लोग अपनी प्यास बुझाते दिखे। इसकी जानकारी देते हुए सचिव डा विभा कुमारी ने बताया की भीषण गर्मी पड़ रही है,तापमान बढ़ते जा रहा है, गर्म हवा से शरीर झुलस रहा है लेकिन काम करने वाले लोग, राहगीर ,मजदूर, रिक्शा चालक,जरूरत के लिए रोड पर चल रहे, ऐसे लोगों के लिए पानी की अतिरिक्त व्यवस्था नहीं है। लोग कार्यालय के भीतर से पानी लेकर पीते हैं ले जाते हैं । लेकिन सभी उसमें जाने से कतराते हैं।ऐसी भयानक स्थिति को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था करने के लिए रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ,वाइस चेयरमैन डॉक्टर राजेश कुमार सिंह ,डॉक्टर एसके रूंगटा ,डॉक्टर प्रतीक कुमार आदि लोगों की सहमति से यह पानी पिलाने की योजना प्रारंभ की गई जो जरूरत के हिसाब से अभी चलते रहेगा। ऐसे भी रेड क्रॉस सोसाइटी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जानी जाती है। प्यासे को पानी पिलाना आवश्यकता के साथ-साथ पुण्य का कार्य भी माना गया है। इसी उद्देश्य से टेबल लगाकर ठंडे पानी का तीन जार के साथ ग्लास उपलब्ध कराया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोग इस पनशाला से लाभ उठा सके ।इस मौके पर पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा उपस्थित रहे और रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जनहित में चलाए जा रहे पनशाला को सही और सार्थक बताया। ऐसे कार्य जनहित में अधिक से अधिक चलना चाहिए।
previous post
