RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

आरा/भोजपुर 07 जनवरी।आज व्यवसायी संघ की जिला कमिटी की बैठक व्यवसायी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान 11 जनवरी को होने वाले मछली व्यवसायियों के धरना को व्यवसायी संघ ने समर्थन किया। मछली व्यवसायियों के धरना में व्यवसायी संघ के नेता में शामिल होगें। व्यवसायी संघ का भोजपुर जिलें के पिरो नगर में 3 फ़रवरी, आरा नगर में 4 फ़रवरी, जगदीशपुर अनुमण्डल में 5 फ़रवरी को व्यवसायी संघ का सम्मेलन करने सहित व्यवसायिकों से जुड़ें विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा हुआ। आगामी 23 जनवरी को व्यवसाय और व्यवसायियों के समग्र विकास, छोटे मझोले व्यवसायियों व खाद्य प्रदार्थों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने, फुटपाथी दुकानकारों के लिए वेंडरजोन और ब्याजमुक्त कर्ज की व्यवस्था करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भोजपुर जिलाअधिकारी के समक्ष होने वाले धरना हो सफल बनाने की योजना बनाई गई।
बैठक में तरारी विधायक सह व्यवसायी संघ भोजपुर के जिला सचिव सुदामा प्रसाद ने कहा कि भाकपा माले बिहार के व्यवसाय और व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए हमेशा से ही हम संघर्षरत है। व्यवसायिक आयोग के गठन हेतु बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से सदन में सरकार का ध्यान आकृष्ट किया था। वर्तमान समय में कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के कारण देश की जनता कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रही है। इसका शिकार छोटे मझोले व्यवसायी भी हुए है। कोरोनाकाल में लगाये गये लंबे लॉकडाउन के कारण व्यवसायियों के व्यवसाय जगत में भारी नुकसान हुआ है। हमारी मांग है कि व्यवसायी को आर्थिक पैकेज और ब्याजमुक्त कर्ज की व्यवस्था की जाएं।
हम पीडीएस दुकानकारों को उचित मानदेय देने की मांग को लेकर चल रहें संघर्ष के साथ है। माले के विधायक पीडीएस दुकानदारों के साथ सड़क से लेकर सदन तक उनकी आवाज को उठाने का काम करेगा।
व्यवसायी संघ के नेताओं ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर व्यवसायियों पर अन्याय बर्दास्त नहीं करेगें। जिलें बढ़ते दुकानकारों की हत्या, लूट व रंगदारी पर रोक लगाने और व्यवसायिक आयोग का गठन करने की मांग को लेकर हमारा संघ आंदोलनरत है। हम सभी जिलें के व्यावसायी बन्धुओं से अपील करते हैं धरना में शामिल हो।
बैठक में रामेश्वर साह, मो कालिमूदिन, उमाशंकर सिंह, राजनाथ राम, सुनील नैयर, प्यारे लाल प्रसाद, भोला यादव, मो. कालिमोदीन, इमामुदीन, कृष्ण रंजन गुप्ता, श्रीनिवास यादव, बबलू गुप्ता, कलावती देवी, निर्मल शर्मा, मो. सफी आलम, हरेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद, अवध राम, अब्दुल बहाव, बुधन साव, संजय गुप्ता, गुप्ता सहित दर्जनों व्यवसायिक शामिल थे।

Related posts

विश्व पुस्तक मेला में डॉ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान:चौधरी कन्हैया प्रसाद स्मृति संस्थान, आरा द्वारा किया गया सम्मान समारोह।

rktvnews

अहमदाबाद:डाक विभाग देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभा रहा है: पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

rktvnews

एमडीजे पब्लिक स्कूल ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर: हनुमंत जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर रमना में हुआ भजन संध्या का आयोजन।

rktvnews

वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, एवीएसएम, वीएसएम ने भारतीय नौसेना के कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:सॉफ्टबॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 27 सितंबर से, प्रेसवार्ता में अध्यक्ष पवन जायसवाल ने दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment