गोपालगंज/ बिहार 16 सितंबर।जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला पदाधिकारी- सह-अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति डॉ0 नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।
सर्व प्रथम जिला पदाधिकारी, गोपालगंज एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कराया गया तथा छात्राओं के द्वारा सरस्वती बंदना की गई। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छा एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।
तत्पश्चात प्राचार्य नवोदय विद्यालय द्वारा विद्यालय की गतिविधियों का विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया गया। जिसमें विद्यालय की सभी गतिविधियाँ प्रात: कालीन व्यायाम, सभा क्लास एवं उपचारात्मक शिक्षण खेल -कूद, आदि एवं रात्रिकालीन कक्षाओं आदि के बारे में जिला पदाधिकारी द्वारा समीक्षा की गईI साथ ही पीपीटी के माध्यम से कुछ चुनिन्दा क्रियाकलापों की भी समीक्षा की गई , जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि फॉगिंग मशीन के द्वारा दावा का छिडकाव ससमय कराया जाय।
प्राचार्य द्वारा बाउंड्री वॉल से संबंधित समस्या जिला पदाधिकारी से बताई गई जिसकी वजह से विद्यालय विभिन्न समस्याओं यथा उपयुक्त प्रकाश की समस्या के साथ लो वोल्टेज की वजह से छात्रावास एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सोलर पावर के लिए जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया बिजली के संबंध में प्राचार्य ने शहरी फीडर से नवोदय विद्यालय के कनेक्शन को जुड़वाने का अनुरोध किया साथ ही जल निकासी हेतु नाली के लिए भी अनुरोध किया और को लैंड की समस्या को दूर करने हेतु मिट्टी भराव के संदर्भ में जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया। खेल के मैदान के होते हुए भी को लैंड की वजह से विभिन्न खेलों का आयोजन नवोदय विद्यालय में नहीं हो पा रहा है पेयजल की समस्या के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सुझाव दिया गया कि बैंक प्रबंधक से संपर्क कर वाटर कूलर लगाने का प्रबंध किया जाएगा। विद्यालय की गाड़ी के लिए भी प्रधानाचार्य द्वारा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया, साथ ही जनरेटर सेट की समस्या की भी चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि विशेष अतिथि के रूप में मुख्यालय को भेजे गए पत्र में पिछली मीटिंग के एजेन्डे की भी चर्चा की जाए, जिसमें लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की भी उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहे। मनरेगा, पी डब्लू डी ,बिल्डिंग ,विद्युत विभाग के सभी लोग अगली बैठक में उपस्थित रहे। पूर्वी बाउंड्री वॉल के संदर्भ में सभी सदस्यों से जानकारी लेने के लिए आज शाम 7:00 बजे अपने आवासीय कार्यालय पर बुलाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा मासिक हेल्थ कार्ड एवं मासिक जांच ,फॉगिंग को नियमित रखने का निर्देश दिया। मच्छरों का प्रकोप ज्यादा होने को लैंड आदि की वजह से विभिन्न जीव जंतु भी आ सकते हैं इस उद्देश्य से भी विभिन्न आवश्यक छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
अंत में विद्यालय के उप प्राचार्य पुष्पराज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला पदाधिकारी की अनुमति से आज की सभा का समापन किया।
