RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्माणाधीन समाहरणालय परिसर का किया निरीक्षण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की रात्रि नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की आद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने निर्माणाधीन समाहरणालय भवन के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे विभिन्न हिस्सों की जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के अंत तक नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को इस नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नया समाहरणालय भवन बन जाने पर एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे। इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।
निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण के लिए डीईओ व एसएसपी ने जारी किया संयुक्त आदेश।

rktvnews

पीएम ने दी ईद-उल-फितर की बधाई।

rktvnews

भोजपुर:माले ने किया बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोपाल:वीर शिवाजी की हिन्दवी स्वराज की आधार शिला को सुदृढ़ता प्रदान करें:राजेन्द्र शुक्ल सहज

rktvnews

पटना:मुग्ध करनेवाली प्रांजल भाषा थी ‘मुक्त’ जी की, ‘साहित्य सारथी’ थे बलभद्र कल्याण : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment