RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:माले ने किया बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण।

आइसा व आरवाइए है बाढ़ राहत अभियान में शामिल।

तीन दिनों तक चलेगा राहत सामग्री वितरण।

बाढ़ त्रासदी में सरकार बरत रही आपराधिक लापरवाही : माले

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 सितंबर।भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए की भोजपुर इकाइयों ने आज बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. जिले के सर्वाधिक प्रभावित प्रखण्ड शाहपुर के जवइनिया व बिलौटी गांव में कटाव व बाढ़ का संकट झेल रहे ज़रूरतमंद ग्रामीणों के बीच आज राहत टीमें पहुंची और राशन पैकेट का वितरण किया. इन राशन पैकेटों में चावल, दाल, आलू, गुड़, बिस्किट व माचिस शामिल हैं.

ज्ञातव्य है कि भोजपुर के कमोबेश 10 प्रखंड बाढ़ व कटाव की आपदा झेल रहे हैं. 24 से ज़्यादा लोगों की बाढ़ में डूबकर मौत हो चुकी है और दर्जनों घर कटाव में हमेशा के लिये विलीन हो चुके हैं. बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोगों के घर, सड़क, विद्यालय, कृषि भूमि एवं आजीविका प्रभावित हुई है तथा जान-माल की गंभीर क्षति हुई है.

भाकपा-माले जिला सचिव अभ्युदय ने बाढ़ आपदा से निपटने में बरती जा रही सरकारी लापरवाही को आपराधिक करार देते हुए कहा है कि जान माल की भारी क्षति के बीच सरकारी तंत्र आपदा राहत राशि की लूट में डूबा है. सभी बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़े की राशि व फसल क्षति मुआवज़ा नहीं दिया जा रहा है. सार्वजनिक रसोई व मेडिकल कैंप आम तौर पर काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि बिहार की डबल इंजन सरकार ने प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव का दिया पर्व मनाने में हज़ारों करोड़ खर्च करना ज़्यादा जरूरी समझा और बाढ़ में डूब उतरा रही जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया. उन्होंने कहा है कि प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर आपदा राहत में तेज़ी लाने की मांग उठाते हुए मुख्यमंत्री को भी मिलकर ज्ञापन सौंपे गए हैं.

आज शाहपुर पहुंची राहत टीम का नेतृत्व भाकपा- माले के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन, आइसा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, आइसा जिला सचिव जयशंकर प्रसाद, आरवाइए जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, रौशन कुशवाहा, अखिलेश गुप्ता, साहिल अरोरा, विवेक कुमार ,नीतू कुमारी, मुस्कान, वर्षा, सन्नी देवल, अमित यादव, अजीत पासवान, प्रदीप कुमार, विवेक यादव, सुमित कुमार, सागर पासवान, विद्यानिवास, गोलू कुमार, उत्तम कुमार, बैजू कुशवाहा आदि कर रहे थे.

बाढ़ राहत वितरण का अभियान तीन दिनों तक चलेगा. कल आरा व परसो बड़हरा प्रखंड में भाकपा-माले व छात्र-युवा संगठन आइसा-आरवाइए की टीमें राहत सामग्री वितरण के लिए पहुंचेंगी.

भाकपा-माले ने निम्नलिखित मांगे दोहरायी हैं

मुआवजा: बाढ़ में मृत सभी लोगों (25+) के आश्रितों को ₹20-20 लाख दिए जाएं और छूटे मृतकों की पहचान के लिए विशेष सर्वे हो.

छूटे परिवार: संपूर्ति पोर्टल की सूची से छूटे परिवारों को जांच कर जोड़ा जाए और अनुग्रह राशि दी जाए. इनमें 2016 व 2021 के पुराने लाभार्थी और बिहिया के कल्याणपुर, मोतीरामपुर, नारायणपुर (वार्ड 14 की पूरी सूची) के परिवार शामिल हैं.

राहत वितरण: प्लास्टिक किट व अन्य सामग्री के वितरण में भेदभाव और अनियमितता की जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और वितरण पारदर्शी हो.

नावें: प्रभावित गांवों में पर्याप्त नावें उपलब्ध हों और उनके संचालन की नियमित निगरानी हो.

सामुदायिक किचेन: भकुरा, पिरौटा, जगवलिया व बसंतपुर पंचायतों के सभी जरूरतमंद क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार किचेन चलें, और बंद किए गए किचेन अगले एक माह तक चालू रखे जाएं.

खाद्यान्न: हर प्रभावित परिवार को कम-से-कम तीन माह का खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री मिले.

बिजली बिल:बाढ़ अवधि के घरेलू बिजली बिल माफ हों।

सड़कें व पुल: भोजपुर की 56 जलमग्न सड़कों (PWD की 5, ग्रामीण कार्य प्रमंडल, आरा की 51) और पुल-पुलियों की तकनीकी जांच व तत्काल मरम्मत हो.

स्कूल: स्कूलों की तत्काल सफाई, मलबा निकासी और क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत हो.

फसल क्षति: बटाईदारों सहित सभी किसानों का निष्पक्ष सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाए

पिपरपांती (बड़हरा): 14 सितंबर की रात घरों के ढहने की जांच हो और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता व सुरक्षित पुनर्वास मिले. गंगा में विलीन हुए या होने की कगार पर खड़े 7 गरीब परिवारों को 5-5 डिसमिल जमीन और आवास हेतु ₹2.5-2.5 लाख दिए जाएं.

इमादपुर (सहार): सोन नदी के कटाव से प्रभावित परिवारों को उपयुक्त भूमि या मुआवजा और पुनर्वास मिले।

Related posts

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लंबित आवेदनों के निपटारे हेतु विशेष कैम्प का आयोजन।

rktvnews

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव के पहले दिन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस एन पाठक इटखोरी पहुंचें!कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

rktvnews

भोजपुर:बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा से संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने की मुलाकात।

rktvnews

महिलाओं की अधिक भागीदारी से शासन में अधिक संवेदनशीलता आएगी, जिससे नीति-निर्माण अधिक जन-केंद्रित होगा: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

गोपालगंज डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने एसएस बालिका प्लस-टू विद्यालय में लाइब्रेरी और कंप्यूटर लैब का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज।

rktvnews

Leave a Comment