RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

राजस्थान:शुष्क सब्जियां सूखे मेवे से ज्यादा पौष्टिक – कुलपति

जयपुर/राजस्थान 06 जनवरी। खेजड़ी, कैर, लसोड़ा, काचरी, कुमुट आदि शुष्क वनस्पतियां थार की धरोहर और जैव विविधता का मुख्य अंग है। लेकिन प्रोटीन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर पंचकूटा की ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया गया। जबकि यह रूक्षफल कैंसर, मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता रखता है। इसके प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इससे फूड सप्लीमेंट तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों को शोध करने की जरूरत है।
राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा में 10 दिवसीय आईसीएआर वैज्ञानिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बलराज सिंह ने कहा कि सरकार प्रयास करें तो इन पंचफलों के साथ-साथ पंचकूटा सब्जी को भी जीआई टैग प्राप्त हो सकता है। साथ ही प्रदेश से जैविक फसल निर्यात का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि पंचफल कृषि वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण में पूर्णतः जैविक फल है। यह शुष्क फल भी लघु-सीमांत के साथ-साथ भूमिहीन किसानों के लिए आय का जरिया बन सकता है। उन्होंने बताया कि शुष्क-अर्द्धशुष्क परिस्थितियों में इन सब्जी फसलों में आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के जरिए इनकी उत्पादकता को बढाया जाना चाहिए। यह सभी शुष्क फसलें किसानों के लिए लाभकारी है साथ ही निर्यात योग्य भी है। थार की आबोहवा में यह फसले स्वतः ही फलती-फूलती है।
उन्होंने कहा कि यह सभी शुष्क सब्जी सूखे मेवे से ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर है। पंचकूटा कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन, रेशा, फाइबर, खनिज (कैल्शियम, फास्फोरस, लोहा, जस्ता और मैग्नीशियम), एंटीऑक्सिडेंट (कैरोटीनॉयड, एस्कॉर्बिक एसिड और फ्लेवोनोइड्स), फिनोल, टैनिन, सैपोनिन और दूसरे फाइटोकेमिकल का मूल्यवान स्रोत है।
संस्थान के निदेशक डॉ. एएस बालोदा ने कहा कि पंचकूटा प्रदेश को अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मेडिसनल वेजीटेबल के नाम से अलग पहचान दिलाने की क्षमता रखता है। क्योंकि दुनिया में दूसरे देशों के पास फसल उत्पादन के लिए अतिरिक्त क्षेत्र नहीं है।
पाठ्यक्रम निदेशक डॉ. ऊदल सिंह ने बताया कि इस वैज्ञानिक प्रशिक्षण में राजस्थान सहित आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश से 25 वैज्ञानिक भाग ले रहे है। कार्यक्रम को उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एमसी गुप्ता, प्रशिक्षण के समन्वयक डॉ. योगेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, स्कूल यातायात से पुराने वाहनों (वैन-ऑटो) को हटाने के निर्देश, ग्रीष्मावकाश के बाद चलेगा जांच अभियान।

rktvnews

राष्ट्रपति ने बेंगलुरु में निमहंस के स्वर्ण जयंती समारोह की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

बागपत:राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद: यूपी विधानसभा में केंद्रीय बजट पर विचार रखेंगे युवा।

rktvnews

भारत सरकार ने सभी विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को अगले तीन वर्षों के भीतर भारतीय भाषाओं में प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए अध्ययन सामग्री डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

rktvnews

नवादा के उत्कृष्ट खिलाड़ी आईआईटी गोवाहाटी में करेंगे शिरकत।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी विदाई।

rktvnews

Leave a Comment