RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एवं फास्टर केयर अप्रूवल कमेटी के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक।

जनपद में 76 आवेदन योजना के अंतर्गत हुए प्राप्त जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक आवेदन कराये जाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत प्रति माह पात्र बच्चों को मिलेंगे ₹4000

बागपत/उत्तर प्रदेश 26 दिसंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्टर सभागार में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अंतर्गत स्पॉन्सरशिप एवं फास्टर केयर अप्रूवल कमेटी जिला टास्क फोर्स की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा उक्त योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जाए जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम हो,यदि मां विधवा या तलाकशुदा है या परिवार द्वारा परित्यक्त है,यदि बच्चे अनाथ हैं और विस्तारित परिवार के साथ रह रहे हैं,यदि माता-पिता या उनमें से कोई एक असाध्य / गंभीर / जानलेवा रोग से ग्रसित / संक्रमित हैं,यदि माता-पिता आर्थिक, शारीरिक या मानसिक रूप से बच्चों की देखभाल करने में असमर्थ या अक्षम है;
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम, 2015 के अनुसार देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे जो बेघर, किसी प्राकृतिक आपदा के शिकार बाल विवाह, कानून से संर्घषरत्, बाल-तस्करी, एच०आई०वी०/एड्स प्रभावित, दिव्यांग, लापता या घर से भागे हुए, बाल वैश्यावृत्ति, बाल-श्रम बाल भिक्षुक या सड़क पर जीवनयापन करने वाले, प्रताड़ित या उत्पीडित या शोषित किये गय एवं जिनके माता-पिता या उनमें से कोई एक जेल में हैं, उनको सहायता और पुनर्वास की आवश्यकता है।
ऐसे बच्चों को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह ₹4000 दिए जाएंगे ऐसे बच्चों को योजना के अंतर्गत जोड़ा जाए जिनके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 72000 की वार्षिक आय हो व अन्य क्षेत्र में 96000 की वार्षिक आय हो वही इस योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।
जिला प्रोबेशन कार्यालय को वर्तमान में 76 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिस पर जिलाधिकारी ने संख्या को और अधिक बढ़ाये जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए जिससे कि जो पात्र बच्चे हैं उन्हें योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया जाए इस योजना से लाभान्वित होने के लिए आवेदक जिस श्रेणी में लाभ लेना चाहता है। उसका प्रमाण पत्र के साथ अपना आय प्रमाण पत्र लगाना होगा और और समस्त दस्तावेज आवेदन के साथ जिला प्रोबेशन कार्यालय कक्ष संख्या 8 प्रथम तल विकास भवन में जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास जमा करना होगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव जिला प्रवेश अधिकारी तूलिका शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रय सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर संगोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र दुडभा का किया निरीक्षण।

rktvnews

तानसेन समारोह 2023 – संगीतधानी ग्वालियर में विश्व संगीत समागम तानसेन समरोह का शुभारंभ।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंस से ली महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

बहिन बेटियों का मान सम्मान और शान कभी कम नहीं होने दूंगा: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

गुरु तेग बहादुर जी को न केवल एक सिख गुरु के रूप में, बल्कि सर्वोच्च बलिदान और नैतिक साहस के सार्वभौमिक प्रतीक के रूप में पूजा जाता है: उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment