RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर संगोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित।

पटना/बिहार,07 जून।पटना के पटेल नगर स्तिथ जयप्रकाश सभागार में 6 जून को लोकनायक जयप्रकाश विश्व शांति प्रतिष्ठान एवं जेपी इंसिट्यूट फॉर रूरल डेवलपमेंट एवं सोशल मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया।इस अवसर पर” संपूर्ण क्रांति की प्रासंगिकता” विषय पर संगोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राज्यवर्धन आजाद ने कहा की जेपी की सम्पूर्ण क्रांति की अवधारणा हमेसा प्रासंगिक रहेगी।आज भी जेपी जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधान पार्षद डॉ संजय पासवान ने अपने संबोधन में कहा की जेपी एक दृष्टा थे। जेपी की विचारधारा हमेशा देश को दिशा देती रहेगी।कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ एस के मधु ने कहा की जेपी समाजवाद और राष्ट्रवाद दोनो को लेकर चलते थे और इसको उन्होंने वर्ष 1974 के राष्ट्रव्यापी जनांदोलन ने सिद्ध भी कर दिया था।आज प्रदेश और देश दोनो को इसकी जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार विभारानी श्रीवास्तव ने की।दूसरे सत्र में आयोजित काव्य संध्या में डॉ राज्यवर्धन आजाद,मधुरेश नारायण,सुनील कुमार , डॉ एमके मधु,कवि सिद्धेश्वर ,सीमारानी, राजकांता राज,राज प्रिया रानी,कमल किशोर वर्मा ने अपनी अपनी रचनाओं का पाठ किया।

Related posts

भोजपुर:देश मे बनेगी जब इंडिया गठबंधन की सरकार तो महिलाओं को मिलेंगे सारे हक-अधिकार : मीना तिवारी, ऐपवा महासचिव

rktvnews

11 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

“कुंग फू पांडा मुझे खुश करने की वजह बन गया है; पो और गैंग मेरे परिवार की तरह हैं”: जैक ब्लैक

rktvnews

दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आज विश्व सर्प दिवस मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर के बड़हरा प्रखंड सभागार में बिदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

इमरान हाशमी (आतिश) ने बताया टाइगर 3 में उनकी भूमिका कितनी खतरनाक ,अकेले ही टाइगर और उसके परिवार को चाहता है मिटाना।

rktvnews

Leave a Comment