RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

बेतिया:धूमधाम से मनाया जायेगा नंदनगढ़ एवं वाल्मीकि महोत्सव!महोत्सव हेतु स्थल एवं तिथि का निर्धारण होगा शीघ्र।

बेतिया/बिहार 26 दिसंबर।नंदनगढ़ एवं वाल्मीकि महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक में सम्पन्न हुयी। एसडीएम, नरकटियागंज श्री सूर्य कुमार द्वारा नंदनगढ़ महोत्सव तथा एसडीएम, बगहा डॉ0 अनुपमा सिंह द्वारा वाल्मीकि महोत्सव हेतु की जा रही तैयारियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नंदनगढ़ एवं वाल्मीकि महोत्सव को धूमधाम से सम्पन्न कराना है। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण करा ली जाय। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों महोत्सव मनाने हेतु तिथि का निर्धारण शीघ्र कर लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिया कि महोत्सव हेतु चयनित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण संबंधित एसडीएम कर लेंगे तथा प्रस्तावित स्थल प्रतिवेदित करेंगे।
समीक्षा के क्रम में वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव द्वारा बताया गया कि महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु कलाकारों का चयन कर लिया जाय। स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाय। इसके साथ ही अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाय।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, एसडीएम, नरकटियागंज, सूर्य कुमार, वरीय उप समाहर्ता, विपिन कुमार यादव,सुजीत बरनवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, कुमार रविन्द्र, जिला परिवहन पदाधिकारी, ललन प्रसाद, एएसडीएम, बेतिया सदर, अनिल कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी,अनंत कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कार्टूनिस्ट त्रयंबकम शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

जिला मुख्यालय सिवान के बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक पर गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के बहते गंदे पानी के खिलाफ राघवेंद्र कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार।

rktvnews

भोजपुर:प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर एवं मिल्की भेलाई के सौजन्य से FLN सह TLM मेला का हुआ आयोजन।

rktvnews

98.8% के साथ संभावना स्कूल का छात्र आर्यन बना जिला टॉपर!विद्यालय सहित भोजपुर का बढ़ाया मान

rktvnews

प्रधानमंत्री ने एससीओ शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के राज्य सुरक्षा एवं शांति आयोग के अध्यक्ष सीनियर जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

rktvnews

Leave a Comment