RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:सामान खरीदते समय मोल-भाव अवश्य करें :अरूण कुमार

कार्यक्रम में संबोधित करते सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार

नारनौल/महेंद्रगढ़ 24 दिसंबर। सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में आज सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी कार्यालय नारनौल में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया।
सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी ने कहा कि आमजन को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 24 दिसम्बर को उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है। जागो ग्राहक जागो के माध्यम से ग्राहकों को प्रेरित करते हुआ कि हर व्यक्ति को सामान खरीदते समय मोल-भाव अवश्य करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि व्यक्ति को सामान खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लेना चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता फार्म में अपील कर सकें।
इस मौके पर विभाग के निरीक्षक रवि कुमार ने अपने संबोधन में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के बारे में जानकारी दी और बताया कि सार्वजनिक एवं सरकारी क्षेत्र में यह अधिनियम लागू होता है इसका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर संरक्षण प्रदान करना है। निरीक्षक प्रीती यादव ने उपभोक्ताओं को बताया कि घर का गैस सिलेण्डर लेते समय उसका वजन अवश्य करवाना चाहिए और सभी राशन की दुकान से सामान तौलकर लेना चाहिए तथा उनका बिल अवश्य लेना चाहिए।
इस अवसर पर विभाग के उपनिरीक्षक कानाराम, कविता व डिपोधारक उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:10 से 16 अप्रैल तक मतदाता जागरूकता सतरंगी सप्ताह।

rktvnews

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

17 टीबी मरीजों को रेडक्रॉस भोजपुर द्वारा खाद्यान्न सामग्री वितरित।

rktvnews

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जनगणना 2027 की तैयारियां हुईं तेज, मकान सूचीकरण व गणना को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू।

rktvnews

इंदौर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिष्ठान सील।

rktvnews

Leave a Comment