RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

आरा के महाराजा महाविद्यालय में फ्री कैम्पस वाई फाई के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 18अप्रैल। आज महाराजा कॉलेज आरा में फ्री कैंपस वाईफाई के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।अध्यक्षता प्राचार्य डॉ आभा सिंह ने की ।उन्होंने कहा कि आज ऑनलाइन शिक्षण कार्य, सूचनाएं ग्रहण करना आदि महत्वपूर्ण हो गया है। महाविद्यालय के छात्र कैंपस फ्री वाईफाई का ऐप डाउनलोड कर कॉलेज कैंपस में इसका लाभ ले सकते हैं। डॉ नरेंद्र प्रताप पालित ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा निशुल्क वाईफाई सुविधा प्रदान की जा रही है जिसका लाभ शिक्षक और विद्यार्थी उठा सकते हैं। विशाल ने इस संबंध में एप डाउनलोड करने, पासवर्ड बनाने आदि का प्रशिक्षण छात्रों को दिया ।संचालन डॉ सुनीता कुमारी शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो चंचल कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ आलोक कुमार, डॉ संध्या रानी, डॉ नेयाज हुसैन, डॉ गौतम कुमार सिंह, डॉ शूचि स्नेहा, डॉ कनक, डॉ सुनील कुमार यादव, डॉ मोना तथा काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

Related posts

बिहार:इलेक्ट्रिक साइकिल से व्यवसाय को मिली रफ़्तार ,जीविका दीदियों के स्वरोजगार को मिली उडान।

rktvnews

भोजपुर:किसानों को रजिस्ट्री के लाभों के प्रति समय-सीमा में जागरूक बनाएं : अपर समाहर्ता

rktvnews

लाड़ली बहना योजना जीवन बदलने का अभियान : मुख्यमंत्री

rktvnews

सारण:निर्वाचन आयोग ने एफएलसी को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया है- जिलाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयुष लैब्स ने खोले दरवाजे: ‘एक वैज्ञानिक के रूप में एक दिन’ पहल के तहत युवाओं ने विज्ञान और नवाचार की दुनिया में कदम रखा।

rktvnews

बागपत:सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दूसरे दिन कलेक्ट्रेट लोक मंच पर किए गए कार्यक्रम आयोजित, राज्य मंत्री ने सरकार की गिनाई योजनाएं।

rktvnews

Leave a Comment