RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

एमडीजे विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर 24 दिसंबर।एम.डी.जे पब्लिक स्कूल लोहई टोला अमरपुरी, भोजपुर में आज 14वीं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की वंदना से हुआ, तत्पश्चात आज के समारोह के मुख्य अतिथि सुनील कुमार गौतम प्रखंड विकास पदाधिकारी पिरो, भोजपुर, विशिष्ट अतिथि मेजर राणा प्रताप सिंह, इंजीनियर संजय शुक्ला, जिला परिषद सदस्य जिप्सा आनंद, जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर निशा रानी, सोनवर्षा पुलिस स्टेशन एवं विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया उसके बाद विद्यालय के निदेशक डॉक्टर नंदकुमार सिंह के द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर, माला पहनकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथियों में राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव, प्रोफेसर शोभनाथ गुप्ता, मुखिया श्रीनाथ प्रसाद, केके मंडल कॉलेज के प्राचार्य सुदामा प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य रीता देवी, शिक्षण कृष्ण कुमार विमल, श्याम बाबू जी, नेता वकील सिंह, जिला परिषद प्रत्याशी रमाकांत सिंह उर्फ बबुआ जी, मोहम्मद कलामुद्दीन, मृत्युंजय ओझा इत्यादि ने क्रमबद्ध रूप से सभा को संबोधित किया तथा बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां, प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल्स की भूरि भूरि प्रशंसा की।
कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12th तक के बच्चों ने एक से बढ़कर एक स्वचालित मॉडल्स,प्रोजेक्ट्स एवं कलाकृतियां तैयार की थी जिसमें चंद्रयान-3, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, एटीएम मशीन, चिड़ियाघर, वन्य जीव अभयारण्य,स्मार्ट सिटी, स्मार्ट होम, सिक्योर्ड अलार्म हाउस, सोलर इक्लिप्स, लूनर इक्लिप्स, नेटवर्किंग सिस्टम, सोलर सिस्टम, लेयर ऑफ़ स्वायल,लेयर ऑफ़ एटमॉस्फियर, रिंग टोपोलॉजी नेटवर्क, रॉकेट लांचर, मैथमेटिकल सॉलिड शेप्स, मल्टीप्लाइकेशन ह्वील, एस्कलेटर, वोल्कैनो, अर्थ इत्यादि समेत कुल 245 स्वचालित मॉडल्स एवं 185 प्रोजेक्ट्स बच्चों ने तैयार किए थे । 10 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा स्वचालित चंद्रयान 3 आज के प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा जो कक्षा नाइंथ के छात्रों ने तैयार किया था।
मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी पिरो भोजपुर के सुनील कुमार गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने जो मॉडल्स एवं कलाकृतियां बनाई है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। निश्चित रूप से इन बच्चों में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी है और यहां के शिक्षक भी बहुत टैलेंटेड हैं जिन्होंने इन बच्चों को गाइड किया है, पढ़ाया है । मुझे आश्चर्य हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार का विद्यालय है जहां के शिक्षक और बच्चे इतने होनहार और प्रतिभावान है। निश्चित रूप से ये आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक होंगे क्योंकि इनका आविष्कार और इनोवेशंस काबिले तारीफ है।
अपने उद्बोधन में विद्यालय के निदेशक डॉ नंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष हमारे यहां विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होता है जिसमें सभी कक्षा के बच्चे बढ़-चढ़कर पार्टिसिपेट करते हैं और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध करने का काम करते हैं। इसमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, जूलॉजी, बॉटनी, पॉलिटिकल साइंस, ज्योग्राफी,फिजिकल एजुकेशन, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोर्ट्स समेत कुल 18 विषयों में बच्चों ने मॉडल्स एवं प्रोजेक्ट्स तैयार किए थे जिसमें यहां के सभी विषयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अहम भूमिका निभाई थी।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक मुन्ना कुमार ने किया।
मौके पर प्राचार्य ए. के. घोष समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Related posts

अत्याधुनिक कृषि मशीनरी के प्रदर्शन में किसान दिखे उत्साहवर्धक – स्मार्ट फार्म में किसानों के लिए विश्वस्तरीय नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन — कृषि एवं पशुपालन मंत्री

rktvnews

भोजपुर:जॉ पॉल्स पब्लिक स्कूल में “फ्यूचर फ्रंटियर एक्सपो 2025” का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

बेतिया:जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर अवस्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

स्वच्छ सुंदर बाज़ार- स्वचछ भारत की पुख्ता मिसाल’।

rktvnews

रोहतास:गुप्ताधाम में विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

झारखंड को लूटकर नोर्टों का पहाड़ बनाने वालों को जनता-जनार्दन सजा देने का संकल्प ले चुकी है : नरेन्द्र मोदी

rktvnews

Leave a Comment