RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:जनवरी में लगेंगे मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने की वीसी।

नारनौल/, महेंद्रगढ़ 23 दिसंबर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला अगले माह जनवरी में फिर से लगेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर लें। इससे पहले पिछले मेलों के दौरान आए आवेदनों को जल्द से जल्द निपटाया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर ने आज प्रदेश के सभी अतिरिक्त उपायुक्त व अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में दिए। नगराधीश डॉ मंगल सैन ने जिला महेंद्रगढ़ में अब तक इस संबंध में हुए कार्य की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
प्रधान सचिव ने कहा कि बहुत से ऐसे केस हैं जो विभाग द्वारा स्वीकृत किए जा चुके हैं लेकिन बैंकों द्वारा अभी तक लोन नहीं दिया गया है। ऐसे मामलों में सभी एडीसी दोबारा से समीक्षा करें तथा इन मामलों को जल्द से जल्द निपटाएं।
उमाशंकर ने स्पष्ट निर्देश दिए की जो बैंकर्स गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान में सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखें ताकि इस योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे।
उन्होंने बताया कि अब तक चार चरण में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत मेलों का आयोजन किया गया है। इनमें जिला महेंद्रगढ़ में अब तक 1688 नागरिकों को इन योजनाओं का फायदा भी दिया गया है।
इस दौरान सीएमजीजीए दिवाकर कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, लीड बैंक मैनेजर विजय सिंह, पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर नसीब सिंह, लेखाकार हनुमान, अरुण चांदना व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर जिले के जगदीशपुर में हजरत दाता करीम शाह के मजार पर की गयी चादरपोशी।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लिम्फैटिक फाइलेरिया के लिए पूरे देश में दवा देने (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, एमडीए) की वार्षिक पहल के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।

rktvnews

देश की 2 करोड़ दीदियों को लखपति बनाना मेरा सपना- प्रधानमंत्री

rktvnews

बक्सर: जिला प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही के खिलाफ 22 पर प्राथमिकी के दिए आदेश,सभी VLE को समय से केंद्र पर पहुंचने का दिया निर्देश।

rktvnews

रोहतास के नए जिलाधिकारी नवीन कुमार ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महिला कर्मियों से अश्लील व्यवहार करने वाला डाटा इन्ट्री ऑपरेटर आलोक को भेजा गया जेल, संविदा हुई समाप्त।

rktvnews

Leave a Comment