कोडरमा/झारखंड 12 सितंबरी।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुआ। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा अंतर्गत आयुष्मान भव, प्रखंड स्वास्थ्य मेला, जननी सुरक्षा योजना, आमीनिया मुक्त भारत, एएनसी व सिफलिस आई.एम.आई 2023 व टीकाकरण समेत कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सबसे पहले उन्होंने आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा की जानकारी ली। आयुष्मान भव: सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाया जाना है, जिसके अंतर्गत अंत्योदय की अवधारणा से प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का प्रयास है। आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड का निर्माण एवं वितरण हेतु फ्रंट लाईन वर्कर, सहिया, सेविका, एवं आयुष्मान मित्र द्वारा गृह भ्रमण किया जायेगा। प्रखंड स्तर पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक आयुष्मान मेला, 23 सितंबर अथवा 30 सितंबर 2023 को जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के सहयोग से किया जाना है। आयुष्मान मेला में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य संस्थानों के स्वच्छता एवं कायाकल्प गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त महोदया ने आयुष्मान मेला का वृहद स्तर से प्रचार प्रसार करते हुए आयोजन करने का निर्देश दिये।
उन्होंने डीपीसी आयुष्मान भारत को निर्देश दिए कि आयुष्मान मेला के दौरान अंत्योदय यानि राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित करेंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला आपूर्ति विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उनके साथ बैठक करेंगे और आयुष्मान कार्ड से वंचित राशनकार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनायेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि जिनके पास अंत्योदय कार्ड है और उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो सहिया द्वारा पोषण क्षेत्र अंतर्गत वैसे लोगों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराने की बात कही। सहिया को पोषण क्षेत्र अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायती राज के जनप्रतिनिधि प्रमुख, मुखिया व स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जागरूकता लाना है। उपायुक्त महोदया ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे।
ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन करें ।उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यक्रम में पंचायती राज के जनप्रतिनिधि यथा प्रमुख, मुखिया, वार्ड सदस्य को शामिल करें। इस कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को सभी प्रकार के जांच और बच्चों का टीकाकरण करना सुनिश्चित करेंगे। सिविल सर्जन को इस कार्यक्रम का लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को बेहतर तरीके से संचालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही डीपीएम सदर अस्पताल को ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस को लेकर बेबिनार आयोजन करने केलिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं का एच.आई.वी, सिफलिस समेत अन्य सभी प्रकार की जांच करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आमीनिया मुक्त भारत को लेकर IFA BLUE,IFA PINK, IFA SYRAP के वितरण को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने कहा कि चिकित्सक आंगनवाड़ी केन्द्र, विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय का भ्रमण कर बच्चों का स्वास्थ्य जांच करेंगे।
इसके लिए माइक्रोप्लान बनाने का निर्देश दिया गया और इसकी सूची बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी को राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।
प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।. प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत दिनांक 15/09/2023 को जयनगर/मरकच्चो/कोडरमा प्रखंड, दिनांक 17/09/2023 को चंदवारा प्रखंड, दिनांक 18/09/2023 को डोमचांच व सतगावां प्रखंड में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा।
जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थिति पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं की शादी हुई है उसका रजिस्ट्रेशन करते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से अच्छादित करें। साथ ही सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लक्ष्य के विरुद्ध शत् प्रतिशत बच्चियों को योजना का लाभ देने को कहा।
मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनोज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
previous post
