RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व ग्राम्य विकास संस्थान ,सीडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)09 मई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बड़ौत शहर का भ्रमण किया जिसमें उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड बड़ौत कार्यालय ,ग्राम्य विकास संस्थान ,सीडीपीओ कार्यालय बड़ौत का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सिचाई अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार कार्यलय में नही मिले , अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड बड़ौत के कार्यालय में प्रधान सहायक संजीव तोमर, रनर पवन कुमार उपस्थित मिले शेष कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित थे जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोका और कारण बताओं नोटिस जारी किया जिलाधिकारी को कार्यलय में उपस्थित व भृमण पंजिका नही मिली।
अधिकारी बिना भ्रमण पंजिका में विवरण दर्ज करे हुए कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रह सकते इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और आज का वेतन रोकने के निर्देश दिए जिलाधिकारी को मौके पर भ्रमण पंजीका भी कार्यालय में प्राप्त नही हुई, कार्यालय की अत्यंत चिंता जनक स्थिति को देखकर समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा जब तक इनका स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक प्राप्त नहीं होगा तब तक इनका वेतन आहरित नहीं किया जाएगा ।
जिलाधिकारी ने ग्राम्य विकास संस्थान बड़ौत का निरीक्षण किया जिसमें समय से कर्मचारी उपस्थित मिले।
जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यलय बड़ौत का निरीक्षण किया जिसमें सीडीपीओ राजरानी,पूनम चौधरी कार्यलय में उपस्थित मिली उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कार्यलय में समय से आये और अपने दायित्वों का निर्भन करें भृमण पंजिका 4 मई के बाद से अपडेट्स नही मिली ।
सीडीपीओ कार्यलय परसिर में कोई भी प्राइबेट वाहन ना खेड़े हो इस पर ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि प्रातः 10 से 12 प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर जन सामान्य की समस्या सुनी और प्राप्त प्रार्थना पत्रो का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें अगर आपात स्थिति में अधिकारी को कार्यालय से बाहर किसी शासकीय के कार्य से जाना है तो वह भ्रमण पंजिका में अपने कार्य का विवरण डालकर ही कार्यालय छोड़ें।

Related posts

भोजपुर:महामना मालवीय मिशन बिहार इकाई की बैठक वीकेएसयू आरा में संपन्न।

rktvnews

भूपेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री द्वारा परिकल्पित मिष्टी योजना के भाग के रूप में तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में मैंग्रोव वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड के 22वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

बेतिया:पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी : जिलाधिकारी

rktvnews

पटना:हिन्दी देश की किसी भी दूसरी भाषा का नहीं, केवल अंग्रेज़ी का स्थान चाहती है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:चिकित्सा सेवा मानवता की सर्वोत्तम सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment