RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नारनौल:महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंकों से ऋण पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत दिया जाता है अनुदान : डीसी,मोनिका गुप्ता

डीसी मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 23 दिसंबर। हरियाणा महिला विकास निगम की ओर से देश व विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए लड़कियों व महिलाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने पर ब्याज दर में 5 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि लड़कियों व महिलाओं को देश व विदेश में तकनीकी, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर, पीएचडी व अन्य उच्च शिक्षा कोर्स में दाखिला लेने के लिए महिला विकास निगम की ओर से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है ताकि महंगे ब्याज दर के कारण कोई भी छात्रा उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह सके। उन्होंने बताया कि 5 प्रतिशत ब्याज राशि की क्षतिपूर्ति महिला विकास निगम के द्वारा की जाती है। इसके लिए आय एवं जाति की कोई शर्त नहीं हैं लेकिन लड़की व महिला हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह योजना महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है।
डीसी ने बताया कि इसके लिए आवेदन करने के लिए नरुला अस्पताल के पीछे स्थित महिला विकास निगम के कार्यालय से फार्म प्राप्त करना होगा। फार्म भरने के बाद उसी कार्यालय में जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अन्य किसी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01282-250346 पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं।

Related posts

11मार्च को आईपीएस आनंद मिश्रा जगजीवन कॉलेज आरा में विद्यार्थियों को करेंगे संबोधित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का किया शुभारंभ, जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:एफआरएस से टीएचआर वितरण नहीं करने वाली सेविकाएं होगी चयन मुक्त : जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ: हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने पहले ही साल में कई बड़े निर्णय लिए :दौसा जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

रांची:विधानसभा निर्वाचन में अवैध निर्वाचन व्यय और एमसीसी उलंघन के मामलों पर एसएसटी एवं एफएसटी रखेंगे पैनी नजर।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को स्‍मरण किया।

rktvnews

Leave a Comment