RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सारण: जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनुकंपा समिति के जरिएआठ आश्रितों को मिला जन वितरण प्रणाली दुकान की अनुज्ञप्ति।

सारण/छपरा 21 दिसंबर।आज 21 दिसंबर को जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जन वितरण प्रणाली विक्रेता अनुकंपा समिति कै बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित कार्यालय कक्ष में आहूत की गई। बैठक में पूरे जिले से प्राप्त कुल 30 मामलों के कागजातों की जांच पड़ताल की गई। इनमें से अंतिम रूप से कुल 8 आश्रितों को नई अनुज्ञप्ति प्रदान करने का निर्णय जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा लिया गया। इनमें सदर अनुमंडल के पांच तथा मढ़ौरा अनुमंडल के कुल तीन आश्रितों के नाम शामिल हैं। सदर अनुमंडल के आश्रितों के नाम इस प्रकार से हैं- दिवाकर कुमार सिंह, पिता- स्वर्गीय रवि शंकर सिंह,ग्राम- आमडाढी, प्रखंड- एकमा ।राजीव कुमार ,पिता- स्वर्गीय भोला सिंह ग्राम-एकडेरवा मसुरिया, प्रखंड- मकेर।कुमारी पूनम, पति-रंजय कुमार सिंह, ग्राम-कुवांरी आजम, प्रखंड- परसा ।रंजय कुमार सिंह पिता- स्वर्गीय योगेंद्र सिंह, ग्राम- चंदउपुर,प्रखंड- मांझी।अविनाश कुमार,पिता-स्वर्गीय दिवाकर कुमार दिग्गज, ग्राम- बिशुनपुर प्रखंड- सदर। मढ़ौरा अनुमंडल के अंतर्गत आश्रितों के नाम इस प्रकार से हैं-मुन्ना सिंह,पिता- स्वर्गीय बांके सिंह, ग्राम- बलहा, प्रखंड -अमनौर। रुपु कुमार सिंह, पिता-स्वर्गीय अशोक कुमार सिंह, ग्राम-विशंभर छपरा, प्रखंड- अमनौर। सीता देवी,पति स्वर्गीय राज किशोर सिंह,ग्राम -कोरेयां, प्रखंड- अमनौर ।इनके अलावा कुल अपूर्ण प्रतिवेदन वाले 15 प्रस्तावों पर पूर्ण प्रतिवेदन के साथ प्रस्ताव अगली बैठक में रखने का निर्देश जिला पदाधिकारी के द्वारा दिया गया।

Related posts

फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन और रवानगी में काफी वृद्धि हुई।

rktvnews

केंद्र सरकार ने कपास पर आयात शुल्क छूट की सीमा 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई।

rktvnews

शहीद का पार्थिव शरीर गाँव पहुंचते ही माहौल हुआ गमगीन।

rktvnews

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए एनडीएमए और बीएसडीएमए मिलकर करेंगे कार्य।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में लगभग 743 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

rktvnews

पटना:दलितों को संगठित करने में जुटा हम गुट की 14 मार्च को होगी बैठक : राजेश निराला

rktvnews

Leave a Comment