RKTV NEWS/लखनऊ(उत्तर प्रदेश)10 मार्च।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी जी के नेतृत्व में हम नये भारत का दर्शन कर रहे हैं। दुनिया में 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। भारत में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। यह भारतअपनी संस्कृति का संवर्धन भी कर रहा है, साथ ही, आर्थिक समृद्धि के नये प्रतिमान भी स्थापित कर रहा है। भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। प्रधानमंत्रीजी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, इसमे किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। जब सरकार की विकास के प्रति रुचि होती है,तो वह बोलती नहीं, बल्कि करके दिखाती है।
मुख्यमंत्री शनिवार को जनपद चंदौली में लगभग 743 करोड़ रुपये लागत की 78विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इन परियोजनाओं में 174.80करोड़ रुपये लागत की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 567.74 करोड़ रुपये लागत की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री जी ने आयुष्मान भारत,राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना, पीठएम० किसान सम्मान निधि योजना, स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र तथा स्वीकृति पत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चंदौली आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है।बाबा कीनाराम यहां के एक अध्यात्म पुंज थे। उन्होंने अपनी साधना और सिद्धि से लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने समाज के हर तबके को बिना किसी भेदभाव के जीवन जीने की प्रेरणा दी। जनपद चंदौली पर प्रकृति और परमात्मा की अपार कृपा है।यह जनपद खाद्यान्न का उत्पादन भी करता है और यहां की गयी किसी भी साधना को सिद्धि में बदलने में देर नहीं लगती। बाबा कीनाराम इसके उदाहरण हैं। डबल इंजन सरकार ने यहां के जनप्रतिनिधियों की मांग पर जनपद के मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा कीनाराम के नाम पर किया है। इस मेडिकल कॉलेज के माध्यम से यहां की जनता के साथ ही, पड़ोसी राज्य बिहार की जनता को भी लाभ होने जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और देश का पेट भरने वाला जनपद चंदौली विकास कार्यों में पीछे नहीं सकता है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने विकास और सुरक्षा का बेहतर वातावरण बनाकर जनता की आस्था को सम्मान देने तथा नौजवानों को आजीविका देने का कार्य किया है। यह डबल इंजन सरकार की ही ताकत है कि पहले चंदौली में कोई नहीं सोचता था कि यहां मेडिकल कॉलेज बनेगा। आज यहां मेडिकल कॉलेज लगभग बनकर तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदौली वर्ष 1997 में जनपद बना था, लेकिन यहां पर पुलिस लाइन नहीं थी। पुलिस लाइन पुलिस फोर्स की आत्मा होती है, जहां से उसकी सारी गतिविधियों का संचालन होता है। आज पुलिस लाइन के आवासीय और अनावासीय भवनों का शिलान्यास हो रहा है। अब जनपद चंदौली के पास स्वयं कीपुलिस लाइन होगी। जनपद चंदौली के अन्नदाता किसानों के लिए जिन पम्प स्टेशनों की स्वीकृति की गई थी, आज उनका लोकार्पण भी सम्पन्न किया जा रहा है। जनपदमें इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। चंदौली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के लिए सरकार ने धनराशि की व्यवस्था कर दी है। उच्च न्यायालय से क्लियरेंस मिलने पर तत्काल इस कार्य को आगे बढ़ा दिया जाएगा। आज यहाँ नौगढ़तहसील के आवासीय तथा अनावासीय भवनों के लोकार्पण का कार्यक्रम भी संपन्न हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंदौली अब आकांक्षात्मक जनपद नहीं रहेगा। यह प्रदेश का विकसित जनपद होगा। विगत दिनों आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में चंदौली में 2300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। यहां उद्योगलगने जा रहे हैं। खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी होने के साथ ही, अब यह जनपद उद्योगलगाने में भी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। चंदौली विकसित जनपदों की श्रेणी में खड़ा होगा। चन्दौली ‘विकसित भारत के विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित जनपद’बनकर परिणाम देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चंदौली में विकास के नये-नये कार्य हो रहे हैं।इससे जनपद की नई पहचान बन रही है। हमारी सरकार बोलती कम, काम करकेदिखाती है। केन्द्रीय मंत्री श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने यहाँ के मारकण्डेय महादेव मन्दिरका पुनरुद्धार कर उसे बहुत सुन्दर बना दिया है। श्री पाण्डेय तत्परता के साथ जनताकी पीड़ा को सुनते हैं। वह सभी के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले जनप्रतिनिधि हैं।जब किसी जनप्रतिनिधि में इस प्रकार का हौसला होता है, तभी विकास होता है। श्रीपाण्डेय लगातार जनपद को नई पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत रहे हैं। आज इसीका परिणाम है कि यहाँ मेडिकल कॉलेज, 02-लेन और 04-लेन की सड़कें तथा पं०दीनदयाल उपाध्याय का भव्य स्मारक बना है। जनपद में जो भी कार्य हो रहे हैं, यहटीम वर्क का परिणाम है।
उन्होंने ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्रीजी ने आजादी के अमृत महोत्सब के अवसर पर देश से गुलामी के अंशों को समाप्तकरने तथा विरासत का सम्मान करने की बात कही थी। वाराणसी में श्री काशीविश्वनाथ धाम तथा अयोध्या में 500 वर्षों के इन्तजार के बाद प्रभु श्रीराम के भव्य मन्दिर का निर्माण हम सबके सामने है। वर्ष 2014 के पहले देश में अंधकार का युग था।अविश्वास, घोटाले, अराजकता, नक्सलवाद तथा उग्रवाद भारत की नियति बन चुके थे।
केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहाकि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्य में उत्तर प्रदेश ने कानून के राज की स्थापना, जनकल्याणतथा विकास को चरितार्थ किया है। प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री जी केनेतृत्व में उत्तर प्रदेश में देश और दुनिया के उद्यमी निवेश करने के लिए आ रहे हैं।हाल ही में आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में जनपद चंदौली में भी विभिन्नपरियोजनाओं का शिलान्यास कार्य सम्पन्न हुआ है।
इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, समाजकल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथाशासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
