RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पटना:दलितों को संगठित करने में जुटा हम गुट की 14 मार्च को होगी बैठक : राजेश निराला

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 25 फरवरी।आज हम गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश निराला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हमारे संरक्षक यूके चौधरी के मार्गदर्शन में हम गुट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 14 मार्च को पटना में होगी । राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 2025 विधानसभा और संगठन से जुड़े मुद्दे पर चर्चा होगी।
निराला ने कहा कि हमारे गुट के संरक्षक यू के चौधरी जी के नेतृत्व में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूती के लिए गुट ने दिन रात मेहनत किया । जिसका परिणाम है कि आज हम पार्टी से अलग होने के बाद हम गुट 20 गुना ज्यादा वर्तमान में शक्तिशाली बन गया है। हम पार्टी को किसी भी मोर्चे पर टक्कर देने के लिए 20 गुना शक्ति के साथ हम गुट दिन रात कार्यरत है ।
राजेश निराला ने कहा कि हम गुट में परिवारवाद को कोई जगह नहीं । हमारा गुट सबसे ज्यादा दलित समाज को टिकट देने का काम करेगी ताकि वह अपने आप को ठगा महसूस ना करें । हमारे गुट के संगठन की मजबूती ऐसी होगी कि कोई भी दल बिना हमारे बिहार में सरकार बनाने की कल्पना भी नहीं कर सकती । जब तक दलित समाज का विकास नहीं होगा तब तक सशक्त बिहार, सशक्त भारत का निर्माण संभव नहीं।

Related posts

भारत का रक्षा निर्यात 2 वर्षों में बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

देश में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था!

rktvnews

35 विदेशी फिल्म परियोजनाओं को वर्ष 2023 में भारत में फिल्म निर्माण की अनुमति दी गई: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर के मंगरी चौक पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

rktvnews

मुज्जफरपुर:जिलाधिकारी, सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में AES को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:कॉलेज परिवार की सहमति से अध्यापन व विकास होगी प्राथमिकता : प्रो अजय कुमार

rktvnews

Leave a Comment