RK TV News
खबरें
Breaking News

आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए एनडीएमए और बीएसडीएमए मिलकर करेंगे कार्य।

प्राधिकरण के कार्यों को एनडीएमए के सदस्य कृष्णा एस. वत्स ने सराहा।

आपदा पूर्व चेतावनी के लिए विकसित किए गए ‘नीतीश’ सुरक्षा कवच को बताया मील का पत्थर।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )16 मार्च।राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कृष्णा एस. वत्स ने शुक्रवार को स्थानीय सरदार पटेल भवन स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का दौरा किया और प्राधिकरण की गतिविधियों से रू-ब-रू हुए। प्राधिकरण की ओर से अतिथि का स्वागत वक्तव्य सदस्य पी.एन.राय ने किया। उन्होंने अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए बिहार में आपदा प्रबंधन के लिए बेहतर समन्वयन की बात कही। आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सदस्य मनीष कुमार वर्मा ने सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम, राजमिस्त्री कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्कूल सूरक्षा के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम, सामुदायिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम, सड़क सूरक्षा कार्यक्रम, दिव्यांग समायोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्यक्रम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होने जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में होनेवाले बदलाव तथा आपदा प्रबंधन के सापेक्ष नवीन नीतियों के निर्धारण और कार्यान्वयन पर विचार रखें। उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत ने प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे नवाचार के प्रयोगों यथा एआर, वीआर तकनीक के साथ, मशीन लर्निंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आपदा प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों को देश स्तर पर लागू करने का सुझाव दिया। एनडीएमए और बीएसडीएमए एक साथ किस तरीके से समन्वित रूप से कार्य करें, उस सापेक्ष में सदस्य श्री वत्स ने अपने विचार व्यक्त किए। आपदा के समय त्वरित संचार संवहन के लिए मानव संसाधन नेटवर्क तैयार कर बीएसडीआरएन एप्प के निर्माण, उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी सुम्बुल अफ़रोज़ ने दी। कार्यक्रम में आईआईटी, पटना के कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव मिश्रा ने विभिन्न आपदाओं की पूर्व सूचना देने के लिए विकसित ‘नीतीश’ सुरक्षा कवच के बारे में जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में सदस्य पी एन राय, सदस्य कौशल किशोर मिश्र और सचिव मीनेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकरण के वरीय सलाहकार डॉ. अनिल कुमार ने किया।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण: अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक पूर्व-तैयारी, राज्यव्यापी रणनीति, सुदृढ़ कार्ययोजना व त्वरित प्रतिक्रिया पर मंथन”

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज के बीसीए एवं कोडिंग एज टेक्नोलॉजी, पटना द्वारा सेमिनार आयोजित।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए ‘सागर समृद्धि’ की आरंभ की।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर के बेटे को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजें : विधायक राहुल तिवारी

rktvnews

पुलिस लाइन दरभंगा में फहराया तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment