RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन और रवानगी में काफी वृद्धि हुई।

RKTVNEWS/नई दिल्ली 05 मार्च।कोयला मंत्रालय ने फरवरी 2024 के दौरान कोयले के कुल उत्पादन में भारी वृद्धि अर्जित की है। इस महीने में कोयले का कुल उत्‍पादन 96.60 मिलियन टन (एमटी) (अनंतिम) हुआ, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में हुए 86.38 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 11.83 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन फरवरी 2024 में 8.69 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 74.76 मिलियन टन (अनंतिम) हुआ है, जबकि फरवरी 2023 में यह 68.78 मिलियन टन था। वित्त वर्ष 23-24 में संचयी कोयला उत्पादन (फरवरी 2024 तक) 880.72 मिलियन टन (अनंतिम) हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 की इसी अवधि के दौरान 785.39 मिलियन टन हुआ उत्‍पादन था। इस प्रकार यह 12.14 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।
इसके अतिरिक्त, फरवरी 2024 में कोयला प्रेषण में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो बढकर 84.78 मिलियन टन (अनंतिम) तक पहुंच गया, जबकि फरवरी 2023 में यह 74.61 मिलियन टन रहा था। इस प्रकार यह 13.63 प्रतिशत की वृद्धि दर को दर्शाता है। इसी दौरान, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयले के प्रेषण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और फरवरी 2024 में 65.3 मिलियन टन (अनंतिम) प्रेषण किया गया, जबकि फरवरी 2023 में 58.28 मिलियन टन कोयले का प्रेषण हुआ था। इस प्रकार इसमें 12.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 में संचयी कोयला प्रेषण (फरवरी 2024 तक) बढ़कर 882.44 मिलियन टन (अनंतिम) तक हुआ, जो वित्त वर्ष 2022-23 में इसी अवधि के दौरान हुई 794.41 मिलियन टन के प्रेषण की तुलना में 11.08 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि को दर्शाता है।
ये उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को समर्थन देने के लिए स्थिर कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने में सभी हितधारकों के ठोस प्रयासों को रेखांकित करती हैं। चूँकि राष्ट्र आत्मनिर्भरता और सतत विकास के दृष्टिकोण का अनुपालन कर रहा है, इसलिए कोयला उद्योग विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रति अपने समर्पण में मजबूती से खड़ा़ है।

Related posts

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ।

rktvnews

चेन्नई में कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में प्रथम कैडेट प्रशिक्षण पोत – कृष्णा को लॉन्च किया गया।

rktvnews

जयपुर: राज्यपाल ने सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

बागपत के बच्चों के जीवन में गूंजेंगे नए सुर: जिलाधिकारी ने किया ग्रो विद म्यूजिक पहल का शुभारंभ।

rktvnews

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के 63वें जन्मदिवस पर राजस्थान में हुआ 750 से ज्यादा यूनिट रक्तदान।

rktvnews

मैं हूं सर्वरूपा…!

rktvnews

Leave a Comment