RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ की गई बैठक।

चतरा/ झारखंड21 दिसंबर ।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 से संबंधित गठित कोषांग के नोडल पदाधिकारियों, सहायतार्थ पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से ईपिक नम्बर सहित मतदान कर्मियों, पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात, अन्य व्यक्तियों का डाटा बेस तैयार करने, प्रशिक्षण योजना की तैयारी और आयोजित प्रशिक्षण की स्थिति, प्रशिक्षण स्थल एवं हॉल की पहचान, वेब कास्टिंग, लैपटॉप, प्रोजेक्टर आदि सहित प्रशिक्षण उपलब्ध करना एवं क्रय करना, डाक मत पत्र की आवश्यकता का आकलन, पोस्टल बैलेट के लिए डाटा बेस तैयार करना, पुलिस अधिकारियों की प्रशिक्षण की योजना, ईवीएम जागरूकता योजना एवं ईवीएम प्रदर्शन केन्द्र और मोबाइल प्रदर्शन वैन के लिए जन शक्ति का प्रशिक्षण समेत अन्य बिन्दुओं पर क्रमवार समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होने कहा निर्वाचन अति महत्वपूर्ण कार्य है सभी कार्य निर्वाचन आयोग के गाईडलाईन के अनुसार किया जाय। निर्वाचन संबंधि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इसका खास ख्याल रखा जाय। साथ ही उन्होने कहा कि ईपिक नम्बर सहित मतदान कर्मियों, पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी पर तैनात, अन्य व्यक्तियों का डाटा बेस तैयार करने हेतु कल तक अपने अपने विभागों से पदाधिकारियों/कर्मियों का डाटा उपलब्ध कराई जाय। आगे उन्होने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं, अबसेंटी वोटर व 80 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं का डाटा बेस तैयार करले। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा व सिमरिया को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण से संबंधित योजना के लिए डाटा तैयार करलें।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए सह उप निर्वाचन पदाधिकारी अरूण कुमार एक्का, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, सिविल सर्जन डा. जगदीश प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार समेत कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, सहायतार्थ पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: ट्रेन से गिर अधेड़ की मौत।

rktvnews

भोजपुर:तरारी उपचुनाव में भाजपा के विशाल प्रशांत की जीत।

rktvnews

शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करें जनसेवा मित्र : मुख्यमंत्री

rktvnews

पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए विश्व दुग्ध दिवस और ग्रीष्मकालीन बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 जुलाई 25

rktvnews

जयपुर:वंदे भारत एक्सप्रेस का किशनगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुआ स्टॉपेज, केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी के नेतृत्व में स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment