RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना और आईआईटी कानपुर के बीच समझौता ज्ञापन।

नई दिल्ली/15 दिसंबर।भारतीय नौसेना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने आज नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता ज्ञापन प्रौद्योगिकी विकास, नवीन समाधान और संयुक्त अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मटेरियल (डॉकयार्ड एंड रिफिट्स) के सहायक प्रमुख रियर एडमिरल के. श्रीनिवास और आईआईटी कानपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर सुब्रमण्यम गणेश ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय नौसेना और आईआईटी कानपुर रक्षा प्रौद्योगिकियों से संबंधित इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान गतिविधियों के अकादमिक आदान-प्रदान में साझा रुचि रखते हैं। यह समझौता ज्ञापन एक व्यापक ढांचे के रूप में काम करेगा और दोनों पक्षों को क्षमता निर्माण को बढ़ाने, क्षेत्र स्तर के मुद्दों का समाधान प्रदान करने और संकाय/अतिथि व्याख्यानों के आदान-प्रदान के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी प्रभावशीलता को बढ़ाने में समर्थ करेगा। यह व्यवस्थित सहयोग एक ऐसे संयुक्त अनुसंधान और विकास संबंधी पहल पर केन्द्रित है जिसमें लोनावला के आईएनएस शिवाजी के उत्कृष्टता केंद्र (समुद्री इंजीनियरिंग) और आईआईटी कानपुर की टीमें शामिल हैं।
यह रणनीतिक जुड़ाव नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देने, शिक्षा जगत और सशस्त्र बलों के बीच एक प्रतीकात्मक संबंध की दिशा में एक कदम का प्रतीक है।

Related posts

झारखंड:कांग्रेस धारा 370 को बहाल करके आतंकवाद और अलगाववाद का दौर लाना चाहती है : प्रो गौरव वल्लभ

rktvnews

भोजपुर:आयुक्त पटना प्रमंडल की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन एवं 195-अगिआंव विधानसभा उपनिर्वाचन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया आलोक शाह द्वारा रचित कविताओं के संग्रह “अंतस को घेरे जो सघन कुहासा” का विमोचन।

rktvnews

मनोहर लाल ने विद्युत मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:पंडित बिरजू महाराज की जयंती पर’रागरंग पंचमी’ आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती में सांसद सहित कई गणमान्य हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment