RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री चौहान ने हनुमान सेना रथ यात्रा का किया स्वागत।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 05 दिसंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पधारी हनुमान सेना रथ यात्रा का पूजन अर्चन तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। सभी बहुत आनंदित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। राम मंदिर निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष हुआ, लोगों ने बलिदान दिया, अब वह सौभाग्य का दिन आ रहा है जब भगवान रामलला मंदिर में विराजेंगे। उनके चरणों में बारम्बार प्रणाम, यही कामना है कि उनकी कृपा और आशीर्वाद सब पर बरसता रहे।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर से 24 नवंबर को आरंभ हुई रथ यात्रा देश में 26 हजार किलोमीटर का भ्रमण कर 14 जनवरी को अयोध्या में संपूर्ण होगी। अयोध्या में श्रीतुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज, अमृत महोत्सव 14 से 22 जनवरी तक होगा, जिसके अंतर्गत अष्टोत्तर सहस्त्र (1008) कुंडीय हनुमन् महायज्ञ व श्रीराम कथा होगी।

Related posts

छत्तीसगढ़:संगीत-कला मनुष्य के तनावपूर्ण जीवन में ऑक्सीजन का काम करता है : राज्यपाल

rktvnews

बेतिया:गन्ना किसानों को चीनी मिलों द्वारा देय सभी सुविधाएं ससमय एवं पारदर्शी तरीके से मिले, इसे हर हाल में करें सुनिश्चित : जिलाधिकारी

rktvnews

आईएनएस कदमत्त का 02-05 दिसंबर तक जापान में योकोसुका का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास: तूफैल कादरी

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में ‘पृथ्वी दिवस’ के साथ मनाया गया जयंती समारोह, आयोजित हुआ कवि-सम्मेलन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment