RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

भोजपुर समाहरणालय में ईवीएम व वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 05 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं निर्वाचन विभाग, पटना बिहार के निदेश के आलोक में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित 5 दिसंबर 2023 को समाहरणालय भोजपुर सह अनुमंडल कार्यालय आरा सदर मे मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचित कराने तथा उनमे जागरूकता बढ़ाने हेतू ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भोजपुर द्वारा फीता काट कर किया गया। ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को ईवीएम एवं वीवीपैट के संबंध में जानकारी दी जाएगी। ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र में आम नागरिक जाकर अपना मत डालकर ईवीएम एवं वीवीपैट से परिचित हो सकते हैं। उसके बारे में जागरूकता बढ़ा सकते हैं एवं जानकारी ले सकते हैं। अनुमंडल कार्यालय, जगदीशपुर एवं अनुमंडल कार्यालय, पीरो मे भी ईवीएम एवं वीवीपैट के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक करने हेतू ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र का शुभारंभ किया जायेगा। ईवीएम एवं वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र आगामी लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की घोषणा के पूर्व तक कार्यरत रहेगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर (विशेष), उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी भोजपुर, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग भोजपुर, सहायक कोषागार पदाधिकारी भोजपुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी आरा सदर एवं जिला निर्वाचन कार्यालय भोजपुर के सभी कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:सोशल मीडिया पर डीसी देवघर व जिला प्रशासन के नाम से फर्जी मैसेज और लिंक से रहें सावधान: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया

rktvnews

आल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज )की राज्यस्तरीय संयोजन समिति का गठन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना अन्तर्गत “पोषण भी- पढ़ाई भी” प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 30 करोड़ 56 लाख रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उच्च न्यायालय, झारखंड, द्वारा पारित न्यायादेश के अनुपालन के निमित्त जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

स्‍वास्‍थ्‍य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को समझेंगे मीडिया के विद्यार्थी हरिदेव जोशी विश्‍वविद्यालय और संयुक्‍त राष्‍ट्र जनसंख्‍या कोष के बीच एमओयू।

rktvnews

इंदौर:मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई,बेसन निर्माण की 02 फैक्ट्री में निर्माण कार्य कराया गया बंद।

rktvnews

Leave a Comment